लड़की से फोन पर बात कैसे करे

Ladki Se Kaise Baat Kare Phone Par | लड़की से फोन पर बात कैसे करे (10+तरीके)

Ladki se Kaise Baat Kare Phone Par : जब आप किसी लड़की को पसंद करते हैं ऐसे में उसे फोन करना आपके लिए काफी तनावपूर्ण होता है। ऐसा इसलिए है कि आपके मन में तरह तरह के प्रश्न उठ रहे होते हैं।

जब भी आप किसी को कॉल करेंगे तो आपके पास बहाना होना चाहिए कि आपने उसे क्यों कॉल किया है। लड़की को हमेशा सही वक्त पर ही करनी चाहिए। कहीं ऐसा न हो जब आप कॉल करे लड़की अपने परिवार के साथ हो या अपने दोस्तो के साथ बिजी हो।

Ladki se Kaise Baat Kare Phone Par
Ladki se Kaise Baat Kare Phone Par

अगर आप भी किसी लड़की को पसंद करते हैं और आप चाहते हैं कि जैसे आपकी उम्र के बाकी लड़के लड़की से फोन पर बात करते हैं तो यह लेख आपके लिए हैं। इस लेख में हम आपको यह ही बताएंगे कि लड़की से फोन पर बात कैसे करे।

आज हम आपको लड़की से फोन पर बात कैसे करे (Ladki se Kaise Baat Kare Phone Par) तो बताएंगे ही इसके अलावा भी आपको अनजान लड़की से फोन पर बात करने का तरीका और अपनी गर्लफ्रेंड से भी लंबी बात करने का तरीका भी बताएंगे।

Ladki se Kaise Baat Kare Phone Par  | लड़की से फोन पर बात कैसे करे

लड़की से फोन पर बात करने से पहले आप यह ध्यान रखे कि लड़की से आपकी पहले बात हुई होनी चाहिए। अब ऐसा नहीं है कि आप किसी भी अंजान लड़की को फोन कर दे। लड़की से बात करने के लिए संबंध बनाना आवश्यक है। वो आपको दोस्त हो सकती हो या आपकी होने वाली गर्लफ्रेंड हो सकती है। 

  • लड़की की बात को पूरा सुने
  • लड़की के सामने एक्सप्रेसिव बने
  • लड़की से सवाल जवाब करें
  • उसे अपने साथ हुई चीज के बारे में बताएं
  • उसके और अपने इंटरेस्ट के बारे में जाने
  • लड़की से फ्लर्ट करे
  • लड़की से रोमांटिक बातें करे
  • लड़की से रात के समय बात करे
  • करियर और परिवार की बात करे
  • लड़की से भविष्य की बात करे

Ladki se Kaise Baat Kare Phone Par

लड़की को कॉल करने से पहले आप थोड़ा घबराए हुए रह सकते हैं। जब भी आप लड़की को कॉल करे तो अपने आप को याद दिलाए कि वो एक इंसान ही है और उससे आपको वैसे ही बात करनी है जैसे आप अपने बाकी दोस्तो से बात करते हैं।

Ladki se Kaise Baat Kare Phone Par
Ladki se Kaise Baat Kare Phone Par

लड़की से बात करना इतना कठिन भी नही है बस आपको अपना आत्मविश्वास बढ़ाना होगा। लड़की से फोन पर बात करने के लिए आप इन बातों को ध्यान एक सकते हैं।

बात करने का कारण 

अगर आप लड़की से बात करना चाहते हैं तो आपके पास उसे फोन करने का कोई कारण होना चाहिए। जैसे कि लड़की अगर आपकी दोस्त है तो हो सकता है आप उसे बाहर घुमाने ले जाना चाहते हो। अगर लड़की को आप पहले कही मिले हैं तो आप आगे बात बढ़ाना चाहते हो।

अगर लड़की को आप डायरेक्टली डेट के लिए नही पूछ पा रहे तो आप उसे दोस्तो के बीच हैंगआउट करने के लिए इनवाइट कर सकते हैं। अगर आपने लड़की से पहले बात की थी और उसने आपको कोई मूवी देखने की राय दी (या कुछ भी कार्य कहा हो) तो आप उसे उस कार्य के बारे में अपनी राय बता सकते हैं।

बात करने का सही समय चुने

लड़की से फोन पर बात करने के लिए सबसे पहले आप यह लड़की से जानकर तय कर लीजिए कि वो किस समय ज्यादा फ्री होती है। आप लड़की को जब भी फोन करे और लड़की यह कह दे कि वो बिजी है तो उसे फिर डिस्टर्ब न करे।

अगर आपको लड़की से बात करनी है तो पहले आप उसे मैसेज कर दीजिए। सही समय चुनने के बाद ही आप लड़की से बात करे क्योंकि यह ऐसा वक्त होगा जब लड़की को कोई दूसरा काम नही होगा और लड़की आपसे बेहतर तरीके से बात कर पाएगी।

पहले टेक्स्ट मैसेज पर बात कीजिए

जब आपकी किसी लड़की से नई नई बात शुरू हो तो सबसे पहले आप उन्हे एक टेक्स्ट मैसेज कर लीजिए। टैक्स्ट करके यह जान लीजिए कि वो आपका कॉल उठाने के लिए फ्री है या नही। कही ऐसा तो नहीं कि वो किसी काम में व्यस्त हो।

अगर आप लड़की को पहले ही मैसेज कर देंगे तो आप भी निश्चिंत हो जायेंगे और लड़की भी इससे खुश होगी कि आपने उसकी परमिशन ली। वैसे आप किसी लड़की से काफी समय से भी अगर बात करते आ रहे हैं तब भी आप आप ध्यान रखिए कि लड़की को फोन करने से पहले एक मैसेज जरूर कर लीजिए। 

अगर लड़की मैसेज के रिप्लाई में आपसे कॉल करने के लिए कहे तभी आगे बढ़े। इस वजह से आपका रिश्ता और बेहतर होगा और आप बिना वजह की लड़ाइयों से भी बचेंगे। मान लीजिए लड़की अपने किसी दोस्त या किसी परिवार के सदस्य के साथ है तो वो पहले ही आपको सूचित कर देगी और जब वो फ्री होगी आप उससे कॉल पर बात कर पायेंगे।

फोन पर बातचीत शुरू करिए

जब लड़की आपको कॉल करने के लिए कह दे तो आप उससे बातचीत करना शुरू कर दीजिए। लड़की से बात करते हुए धीमी आवाज में बात कीजिए कि आप जो भी कहे उसे समझ आ रहा हो। यह वो समय होगा जब आप थोड़ा घबराया हुआ भी महसूस कर सकते हैं।

हमारी सलाह है कि आप कॉल करने से पहले शांत होकर गहरी सांस ले जिसके बाद बातचीत को आगे बढ़ाएं। लड़की जब भी आपका फोन उठाए तो फर्स्ट इंप्रेशन बनाने के लिए उसका अभिवादन करे। आप चाहे तो लड़की को गुड मॉर्निंग/आफ्टरनून/इवनिंग भी विश कर सकते हैं।

उसकी बाते ज्यादा सुनिए

जब आपकी फोन पर लड़की से बातचीत होना शुरू हो जाए तब आपको ज्यादा वक्त उसकी बातों को सुनने में लगाना है। आपको लड़की की रुचि के बारे में जानना है। आपको कोशिश करनी है कि आप घुमा फिरा के उन बातो तक पहुंच जाए जिनमे लड़की की रुचि है।

अगर आप लड़की की रुचि के बारे में बात करेंगे तो लड़की खुद ही उसके बारे में आपको ज्यादा बताएगी। ऐसे समय में आपको लड़की की बातो को सुनना है और उसे यह एहसास दिलाना है कि वाकई में आप उसकी बातों में इंटरेस्टेड हैं। जब आप उससे बात कर रहे हैं तो आपको कुछ और बात का भी खास ख्याल रखना है।

और पढ़ें: | Also Read:   Ladki Se Flirt Kaise Kare | लड़की से फ्लर्ट कैसे करे

जैसे कि आपको लड़की से कोशिश करनी है कि आप सिर्फ हां या ना वाले प्रश्न न पूछे। इसकी जगह आपको लड़की से ऐसे सवाल पूछने हैं जिनके जवाब बड़े हो सकते हैं। इसके बारे में आपको ज्यादा सोचना भी नही है बल्कि आपको लड़की से ऐसे बात करनी है जैसे आप किसी दोस्त से बात कर रहे हैं।

उसके साथ फ्लर्ट करिए

आप लड़की को अपने साथ घुलने मिलने का मौका दीजिए। जब लड़की आपसे बात कर रही है तो आप हल्का फ्लर्ट भी उसके साथ कर सकते हैं। आपको लगता है कि लड़की आपकी बातों में रुचि ले रही है और जब आप फ्लर्ट कर रहे हैं तो वो मुस्कुरा भी रही है। ऐसे में आप उसके साथ ज्यादा फ्लर्ट भी करना शुरू कर सकते हैं।

लड़की बड़ी इमोशनल होती हैं। आपको यह ध्यान रखना है कि आप फ्लर्ट के टाइम ही कोई ऐसे बात लड़की से बिल्कुल भी न बोले जिससे उसका दिल दुख जाए। जब आप फ्लर्ट कर रहे हैं तो उससे गहरी आवाज में बात कीजिए जिससे वो पूर्ण तरह से आपको सुन और समझ पाए।

इसके बाद अगर आपका उसे कॉल करने के पीछे कोई कारण है तो आपको लड़की को बताना है कि आपने उसे क्यों कॉल किया है। जैसे कि हो सकता है आप उसे कही घुमाना ले जाना चाहते हो या आपकी पहली बात हुई हो और आप उस बातचीत को और आगे बढ़ाना चाहते हो।

और पढ़े – लड़की से फ्लर्ट कैसे करे

उसकी तारीफ कीजिए

फ्लर्ट करने के बाद लड़की को कॉम्प्लीमेंट जरूर दीजिए। आप उसे बता सकते हैं कि आप उससे बात करके कैसा महसूस कर रहे हैं। जैसे कि आप लड़की के साथ फोन पर जब बात कर रहे हो और लड़की ने आपको काफी हंसी दिलाया है तो आप उसे कॉम्प्लीमेंट दे सकते हैं कि आज सबसे ज्यादा आप उसकी वजह से हंसे हैं। वाकई वो बहुत कमाल की है।

अगर आपको लड़की पहली कही मिली हो तो आप उसे फोन के माध्यम से बता सकते हैं कि पिछली बार जो उसने ड्रेस पहना था वो आपको बेहद पसंद आया है और आप उसे यह भी कह सकते हैं कि सबसे ज्यादा ड्रेस पहनने वाली पसंद आई। अगर आप इस तरह की लाइन लड़की से बोलेंगे तो लड़की जरूर आपसे इंप्रेस हो जाएगी।

लड़की से बात करते हुए आपको पूरी तरफ से ईमानदार रहना है। किसी भी तरह से यह नहीं लगना चाहिए कि आप उसकी झूठी तारीफ कर रहे हैं। कोई ज्यादा भारी इंग्लिश शब्द भी उसकी तारीफ में कूल बनने के लिए न बोले और इसकी जगह आप सिंपल शब्दो में ही उसकी तारीफ कर सकते हैं।

उसके साथ कोई प्लान बनाइए

आपने कॉम्प्लीमेंट के रूप में उससे बोल दिया कि आपको उससे बात करके अच्छा लगा। अब आप इस बातचीत को जरूर आगे बढ़ाना चाहते हैं इसके लिए आप लड़की के साथ ही कोई प्लान बना सकते हैं। जैसे कि अगर आप उसे डेट पर ले जाना चाहते थे और लड़की आपकी बात मान गई है।

ऐसे में आपको लड़की से टाइम और स्थान के बारे में डिस्कस कर लेना है। आप लड़की को किस जगह ले जाना चाहेंगे यह पहले से ही अपने दिमाग में तय कर ले। उसके बाद कॉल पर ही लड़की के साथ यह डिस्कस कर ले कि क्या वो उस जगह पर कंफर्टेबल फील करेगी या नही। अगर आपका डेट का प्लान नहीं है तो आप उससे बोल सकते हैं कि अभी के लिए बाय और हम मैसेज पर बात करते रहेंगे।

अगर आप लड़की के साथ मैसेज पर बात करते रहेंगे तो लड़की आपसे जुड़ी रहेगी और उसके बाद जल्द ही आपको फिर कॉल करने का मौका भी मिल जायेगा।

कॉल समाप्त कीजिए

जब आपको लगे कि आपकी बात खत्म हो गई हैं तो आप लड़की से प्लान फाइनलाइज करके बाय कर दीजिए। आप बाय करते टाइम लड़की से सी यू (फिर मिलेंगे) या टेक केयर भी बोल सकते हैं।

लड़की को ऐसे लड़के पसंद आते हैं जो उनके लिए ईमानदार होते हैं और उनकी फिक्र करते हैं। कॉल समाप्त होने के बाद जब आप सोने जाएं तो लड़की को एक टेक्स्ट मैसेज और भेज दीजिए जिसमे आप उसे कोई सवाल पूछे और फिर अगले दिन उससे बात करे। 

अगर आप लड़की से कोई सवाल पूछेंगे और उसके बाद अगले दिन ऑनलाइन आयेंगे तो लड़की आपके बारे में और आपसे हुई बातचीत के बारे में थोड़ा जरूर सोचेगिम

अनजान लड़की से फोन पर बात कैसे करे

किसी अंजान लड़की से बात करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। यह ऐसी लड़की होती है जिसे आप जानते भी नहीं है। 

अनजान लड़की से फोन पर बात कैसे करे
अनजान लड़की से फोन पर बात कैसे करे

अगर आपने किसी लड़की को अप्रोच किया या किसी डेटिंग ऐप के जरिए लड़की से मिले तो आप इस तरह से बात कर सकते हैं।

बात करने का कोई बहाना ढूंढिए

लड़की से बात करने के लिए आपको कॉन्फिडेंट होना जरूरी है। इसके बाद बात करने के लिए आपको लड़की को अप्रोच करना है। अप्रोच करने के बाद सबसे पहले आपको अपना परिचय लड़की को देना है और लड़की का भी नाम पूछना है। आप बोल सकते हैं कि वैसे मैं राहुल हूं। तुम्हारा क्या नाम है?

मान लीजिए आप लड़की से किसी शादी में मिले तो ऐसे में आप उससे जान सकते हैं कि वो दुल्हा दुल्हन से कैसे संबंधित है और क्या आपके बीच कोई रिश्तेदारी तो नही है। इस तरह से आप लड़की के और अपने बीच कनेक्शन बना सकते हैं।

अगर आप लड़की से डेटिंग ऐप के जरिए मिले और आप लोग कही बाहर डेट पर आए हैं तो एक दूसरे के बारे में और अच्छे से जान सकते हैं।

लड़की से बातचीत कीजिए

जब आपकी और लड़की की बात हो तो उसकी जरा तारीफ कीजिए। आपको लड़की में ऐसा क्या लगा जिससे आप उसकी तरफ खिंचे चले आए। अगर आपको लड़की की आंख अच्छी लगी तो तारीफ करिए। तारीफ करने से बिल्कुल मत कतराइए।

और पढ़ें: | Also Read:   Ladki Ko Propose Kaise Kare | लड़की को प्रपोज कैसे करे (21 तरीके)

तारीफ करने के बाद आप लड़की को हंसाने की कोशिश कर सकते हैं। लड़कियों को अच्छे ह्यूमर वाले लड़के पसंद होते है। आप अगर लड़की को हंसा नही पा रहे हैं तो आप चेहरे पर हल्की मुस्कुराहट के साथ लड़की से बात कर सकते हैं।

उसका फोन नंबर लीजिए

जब आपकी शुरुआती तौर पर लड़की से बात हो जाए तो आप उसे बोल सकते हैं कि आप इस बातचीत को आगे बढ़ाना चाहते हैं। अगर वो अपना फोन दे दे तो अपना नंबर दे सकते हैं जिससे वो कभी भी फ्री होके मैसेज कर सकती है।

अगर लड़की इस बात से मुकर जाए तो एक मुस्कुराहट के साथ वहां से चले जाए। अगर लड़की आपका नंबर अपने फोन में सेव कर ले तो आप उससे यह कहकर विदा लीजिए कि जल्द फोन पर बात होगी और ऐसा दिखाइए कि आप वास्तव में व्यस्त हैं और उस जगह से निकल जाइए।

और पढ़े – लड़की का फोन नंबर कैसे मिलेगा

उससे इंटरेस्टिंग बात कीजिए

अब आपको ठीक समय देखकर लड़की से बात करनी है। आप लड़की की अहम चीजों में सलाह भी मांग सकते हैं। जैसे कि कोई कोर्स अगर लड़की कर रही है तो उसके बारे में आप उससे बात कर सकते हैं। लड़की को हंसाने के लिए आप कह सकते हैं कि मुझे बहुत जरूरी बात करनी है और इसके बाद आपको कोई फनी स्टेटमेंट या कोई ढोंग कर देना है।

जैसे आप लड़की से बोलेंगे कि मुझे बहुत अर्जेंट बात करनी है। लड़की बोलेगी आपसे क्या हुआ? आपका क्वेश्चन हो सकता है कि यह तुम्हारी जैसी वाइफ मैटेरियल लड़कियां कहां रहती है? शायद लड़की यह कहने पर आपको अपना एड्रेस दे दे और वो थोड़ा इस स्टेटमेंट की वजह से ब्लश भी करेगी।

बात करते हुए पेशेंस रखिए

बात करते हुए लड़की के साथ जल्दबाजी में न रहे। लड़की के साथ आप फ्लर्ट कीजिए। इसके बाद अगर कोई आप गाना सुन रहे हैं और उसे सुनने के बाद आपको लड़की की याद आई तो आप उसे बता सकते हैं। आप लड़की से हैंगआउट करने के बहाने डेट पर जाने के लिए पूछ सकते हैं।

यही अगर आपकी डेटिंग ऐप के जरिए लड़की का फोन नंबर मिला और फोन पर बात हुई तो आप उससे भी डायरेक्टली डेट के लिए पूछ सकते हैं। आप लड़की से आमने सामने मिले और बात करे जिससे आपको लड़की के बारे में और जानने मिलेगा।

और पढ़ें : लड़की को जोश में कैसे लाए

गर्लफ्रेंड से फोन पर बात कैसे करे

गर्लफ्रेंड से लंबी फोन पर बात करना आपके रिश्ते के और मजबूत बनाएगा। कई बार ऐसा हो जाता है कि आप गर्लफ्रेंड से जब बात करते हैं तो आपके दिमाग में कोई बात नही आती और आपकी गर्लफ्रेंड भी आपसे बोर होने लगती है।

गर्लफ्रेंड से फोन पर बात कैसे करे
गर्लफ्रेंड लड़की से फोन पर बात कैसे करे

अगर आपको भी यह परेशानी होती है। आप दोनो के पास बात करने के लिए कुछ नहीं रहता तो आप यह तरीके अपना सकते हैं।

फोन करने का एक शेड्यूल बनाए

सबसे पहले आपको अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फोन करने का एक शेड्यूल बनाना है। यह शेड्यूल आप दोनो उस टाइम पर कॉल करे जब आल दोनो बिल्कुल अकेले रहते हैं।

कई बार आप ऐसे ही अपनी गर्लफ्रेंड को कॉल कर लेते हैं लेकिन कोई आ जाता है तो आपकी बात अधूरी रह जाती है। इससे बेहतर है आप रात्रि का सोने से पहले का समय अपनी गर्लफ्रेंड से बात करने के लिए सेट करे।

बातों की शुरुआत कीजिए

गर्लफ्रेंड से बात करते हुए आप उसके बारे में जानने की कोशिश कीजिए। कई बार लड़कियों के दिमाग में कई बातें चल रही होती हैं आप इन बातों को सुनिए। अगर लड़की अपनी किसी दोस्त के बारे में आपको बता रही है तो जरूर सुने।

कई बार लड़कियां बातों को घुमा फिराके हिंट देती हैं। आप ऐसे हिंट की समझिए और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अच्छे से पेश आइए।

उसके दिन के बारे में जाने

अपनी गर्लफ्रेंड से बात करते हुए आप उसके दिन के बारे में जान सकते हैं। जब भी आप अपनी गर्लफ्रेंड से बात करे उससे पूछे कि उसने दिन में क्या किया और उसके परिवार में भी क्या हुआ।

आप अपनी गर्लफ्रेंड और उसके परिवार के बारे में पूछते रहेंगे तो आप लड़की के नजदीक रहेंगे। इससे लड़की भी आपके साथ सुरक्षित महसूस करेगी।

रोमांटिक और खुशमिजाज रहें 

लड़की के साथ रोमांटिक तरह से पेश आए। लड़की को रोमांटिक लड़के पसंद होते हैं। लड़की की ख्वाइश होती है कि उसे एक परफेक्ट लड़का मिले जो उसे समझे, उसके साथ रोमांस करे और उसका सम्मान करे।

लड़की के साथ खुश रहे और लड़की को भी खुश करे। आप अपने सेंस और ह्यूमर को बेहतरीन करने के लिए काम करे। जब आपका सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा होगा तो आपके साथ आपकी गर्लफ्रेंड और खुश रहेगी।

अच्छे लिसनर बने

लड़की से बातचीत करते हुए आप उसकी हर एक बात ध्यान से सुने। कई बार लड़के लड़कियों द्वारा बताई गई बात भूल जाते हैं और इस वजह से लड़के से उसकी गर्लफ्रेंड भी नाराज हो जाती है।

अगर लड़की आपको कोई तिथि बताए या कोई जरूरी बात बताए उसे ध्यान से सुने और लड़की को ऐसा दिखाएं कि वास्तव में आपको लड़की की बात सुनने में मजा आ रहा है।

बातचीत न रोकें

कई बार जब हम अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर बात कर रहे होते हैं तो हम कुछ ज्यादा ही कोई बात बताने के लिए एक्साइटेड हो जाते हैं। अगर लड़की हमे कोई बात बता रही होती है तो हम उसे टोक देते हैं और अपनी बात पहले बताने की कोशिश करते हैं।

जब भी आपकी अपनी गर्लफ्रेंड से बात हो तो उसकी बात को पूरा होने दे। उसको बीच में न टोके। इसके बाद ही आप अपनी बात उसे बताएं। इससे आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स भी अच्छी होंगी।

भविष्य की बाते कीजिए

अपनी गर्लफ्रेंड को आप भविष्य में अपने साथ देखना चाहते हैं तो भविष्य की प्लानिंग अहम हो जाती है। आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डिस्कस कर सकते हैं कि आप लोग अगर करीब होंगे तो आप दोनो क्या करेंगे।

और पढ़ें: | Also Read:   Ladki Kaise Pataye Formula In Hindi | लड़की कैसे पटायें फार्मूला (20 टिप्स)

अगर आप दोनो एक ही घर में हो तो आपकी गर्लफ्रेंड को कोई ऐसी चीज है जो पसंद न हो। मान लीजिए कई बार लड़कियों को कपड़े अच्छे से संभाल कर रखने की आदत होती है। वही अगर लडको को देखे तो हम लोग कपड़े इधर उधर डाल देते हैं। 

इस तरह से बात करने पर आपको अपनी गर्लफ्रेंड की आदतों के बारे में पता चलेगा और अगर आप में कोई ऐसी आदत है तो वक्त के साथ आप उसे सुधार भी पाएंगे।

प्यार से उससे विदा लीजिए

जब आपको लगे कि आप दोनो के बीच बातें खत्म हो चुकी है तो समय से पहले ही लड़की से विदा ले लीजिए। लड़की से विदा लेने से पहले उसे टाइम विश करे और आप उसे किसी क्यूट वर्ड से एड्रेस भी कर सकते हैं। जैसे कि आप उसे जान, बाबू आदि बुला सकते हैं।

आपको फोन काटते वक्त लड़की को ऐसा दिखाना है कि आप वास्तव में लड़की के लिए फिकरमंद है और उसकी वजह से आपको भी फरक पड़ता है।

और पढ़ें : लड़की से I Love You कैसे बुलवाए

लड़की से फोन पर बात करते हुए यह गलती न करे

लड़की से फोन पर बात कैसे करे
लड़की से फोन पर बात कैसे करे
  1. जब भी आप लड़की से बात करना शुरू करे तो अगर लड़की किसी कारण आपसे बात नहीं कर रही है तो परेशान न हो। लड़की की अपनी एक जिंदगी है उसका सम्मान करे।
  1. आपने लड़की से फोन पर बात करने के लिए परमिशन लिया और लड़की ने आपको मना कर दिया। अब ऐसे में आप लड़की को बदला लेने के लिए बार बार नए या पुराने नंबरों से फोन न करे।
  1. लड़की से फोन पर बात करते हुए ज्यादा तेज आवाज में बात न करे। आपको लड़की से धीमी आवाज में बात करनी है जिससे आप उसे समझ पाए और वो आपको समझ पाए।
  1. लड़की से फोन पर बात करते हुए कभी भी गाली गलौज न करे। हमेशा एक सभ्य व्यक्ति की तरह पेश आएं।
  1. कई बार हम लड़की से उसके पास्ट के बारे में फोन पर बात करना शुरू कर देते हैं। हमेशा ध्यान रखे कि लड़की अगर आपके साथ कोई भी बात बताने में कंफर्टेबल नही फील कर रही है तो आप उस पर वो बात बताने का ज्यादा प्रेशर न डालें।
  1. शुरुआत में बातचीत में अगर आप लड़की से ज्यादा करीब नही हो पाएं है तो कोई भी अश्लील टॉपिक का जिक्र लड़की से कभी न करे। कुछ ऐसे टॉपिक होते हैं जिनपर आपने लड़की से शुरू में ही बात किया तो लड़की बुरा मान सकती है।
  1. अगर आपको लगता है कि लड़की किसी मामले में गलत है। मान लीजिए लड़की की अपने किसी दोस्त या परिवार वाले से लड़ाई हो चुकी है और वो अपने आप को सही बता रही है। ऐसे में हमेशा लड़की को सही बात समझाए और सच्चाई का साथ दें।

और पढ़ें : किसी लड़की की तारीफ कैसे करे 

निष्कर्ष : Ladki se Kaise Baat Kare Phone Par

उम्मीद है आपको यह लेख लड़की से फोन पर कैसे बात करे (Ladki se Kaise Baat Kare Phone Par) पसंद आया होगा। लड़की से फोन पर बात करने पर आपको सबसे पहले देखना होगा कि आप जब लड़की को फोन कर रहे हैं वो पूरी तरह से खाली है या नही। इसलिए आप लड़की से रात के वक्त में ही ज्यादा बात करे।

आप लड़की से बात करने के लिए पहले से ही लड़की से text/सोशल मीडिया पर पूछकर एक टाइम निर्धारित कर ले जिसमे आप उससे बात करें। लड़की से बात करने के लिए अपनी दिनचर्या से लेकर उसकी दिनचर्या को लेकर बात कर सकते हैं।

आप इस आर्टिकल (Ladki se Kaise Baat Kare Phone Par) में दिए गए तरीके अपनाकर आप अपनी मनपसंदीदा लड़की से बात कर सकते हैं और उसे अपना दीवाना बना सकते हैं। अगर आपको यह लेख लड़की से फोन पर बात कैसे करे पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तो के साथ भी शेयर कर सकते हैं।

Frequently Asked Questions (FAQs) 

लड़की से पहली बार फोन पर कैसे बात करे?

लड़की से पहली बार फोन पर बात करने से पहले आप उसे अपना परिचय दे सकते हैं। अगर वो आपको पहले से जानती है तो आप अपने दोनो की रुचि के बारे में बात कर सकते हैं या आप एक दूसरे के बारे में भी जान सकते हैं।

लड़की से लंबे समय तक फोन पर बात कैसे करे?

लड़की से लंबे समय तक बात करने के लिए एक अच्छे लिसनर बने। अगर आप लड़की को सुनेंगे तो बात आपकी आगे बढ़ते ही जायेगी। इसके साथ आप लड़की से उससे संबंधित छोटी से छोटी चीज या पुरानी यादों के बारे में भी जान सकते हैं।

लड़की को कॉल करने की इजाजत कैसे मांगते हैं?

लड़की को कॉल करने की इजाजत मांगने के लिए आप पहले उससे ऑनलाइन/सोशल मीडिया के माध्यम से बात करें। अगर आपकी लड़की से अच्छी बातचीत है तो आप उसे कॉल करने के लिए पूछ सकते हैं और बात कर सकते हैं।

लड़की से फोन पर बात करने का क्या तरीका है?

लड़की से फोन पर बात करने के लिए एक सिंपल तरीका यह है कि आप लड़की में और उससे संबंधित चीजों में रूचि लेना शुरू कर दे। जब आप ऐसा करेंगे तो आपके पास बात करने के लिए काफी प्रश्न होंगे जिनके जवाब भी आप लड़की से जान सकते हैं।

लड़की को पहली बार फोन कब करना चाहिए?

लड़की को पहली बार फोन उसकी परमिशन से करना चाहिए। अगर आपको लगता है लड़की आपकी अच्छी दोस्त बन गई है तो आप उसे सोशल मीडिया पर मैसेज करके कॉल करने के बारे में पूछ सकते हैं।

फोन पर प्यार भरी बातें लड़की से कैसे करे?

लड़की भी अपने पार्टनर से उम्मीद करती है कि वो उनसे रोमांटिक बात करे। रोमांटिक बातें करने के लिए लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड की फीलिंग्स समझने की जरूरत है। जब ऐसा होगा तो आपके बीच खुद ब खुद प्यार बढ़ने लगेगा।


ALSO READ:


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *