Girlfriend ko kaise manaye in Hindi

Girlfriend ko kaise manaye in Hindi | रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने के 24 बेस्ट तरीके

Girlfriend Ko Kaise Manaye – जब कोई अपना रूठ जाए तो किसी भी काम में दिल नही लगता है। कभी कभी बहुत परेशानी होती है और दिल की धड़कनें तेज चलने लगती हैं। अगर वो आपकी गर्लफ्रेंड है तो आपको उसे मनाना ही पड़ेगा। अब लड़की को मनाना भी हर किसी को नही आता है।

अगर आप भी ऐसे हैं जो लड़की को कैसे मनाना है इसका जवाब ढूंढ रहे हैं तो चिंता मत कीजिए आज आपको इस ब्लॉग पोस्ट Girlfriend Ko Kaise Manaye में डिटेल में आपको समझाएंगे जिससे आप लड़की को मना पाएंगे और उसे अपने प्यार का एहसास दिला पाएंगे।

जब आप किसी रिश्ते में होते हैं तो लड़ाई होना, बहस होना या किसी बात पर सहमति न होना एक नॉर्मल कंडीशन है। अब ऐसी बातों के चक्कर में आप अपनी गर्लफ्रेंड को ज्यादा देर तक तो नाराज रख नही सकते हैं। इसके लिए आपको उसे मनाना होगा। आइए लड़की को कैसे मनाना है जानते हैं।

Girlfriend ko kaise manaye
Girlfriend ko kaise manaye

Girlfriend ko Kaise Manaye | रूठे हुए प्यार को कैसे मनाए

Girlfriend ko kaise manaye in Hindi
Girlfriend ko kaise manaye

आज के इस आर्टिकल Girlfriend ko Kaise Manaye में रूठी हुई गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए आप निम्नलिखित तरीके अपना सकते हैं और उसे अपना दीवाना बना सकते हैं।

  1. लड़की को थोड़ा समय दें
  2. उसका नजरिया जानने की कोशिश करे
  3. उसके रूठने की वजह जाने
  4. उससे माफी मांगे
  5. अपने शब्द सही से चुने
  6. प्यार से बात करें
  7. अपनी गलती सुधारने को कुछ करें
  8. लड़की से मिलने जाएं
  9. लड़की को हंसाने की कोशिश करें
  10. लड़की को हग करें
  11. उसे सरप्राईज दें
  12. उसके लिए कुछ खास प्लान करे
  13. उसे कोई गाना डेडिकेट करें
  14. उसे स्पेशल फील कराएं
  15. उसे शॉपिंग कराएं
  16. उसके लिए लव लेटर लिखे
  17. उसे डांस करके भेजें
  18. उसे कुछ खाना बनाकर खिलाएं
  19. भविष्य की बात करें
  20. कुछ ऐसा करे जो उसे बेहद पसंद हो
  21. उसे अपनी बात रखने दें
  22. उसे दिखाएं कि आप बदल गए हैं
  23. दोनो मिलकर विचार करें
  24. दुबारा भरोसा जीतने की कोशिश करें

रूठी हुई गर्लफ्रेंड को कैसे मनाए?

Ruthi Hui Girlfriend ko kaise manaye
Ruthi Hui Girlfriend ko kaise manaye

रिश्ता अगर है तो उसमे रूठना मनाना जायज है। रूठने मनाने की कला हर कोई नही जानता है। कई लोग तो ऐसे होते हैं जिनकी प्रेमिका उनसे नाराज हो जाए वो फिर भी उसे नही मना पाते हैं। इसके चक्कर में लड़की उनसे और नाराज हो जाती है।

लेकिन आप अगर यह पढ़ रहे हैं तो आप तो शायद कभी नही चाहेंगे कि आपके ही साथ ऐसा हो जाए। इसलिए आप यह तरीके अपनाकर अपनी प्रेमिका को मना सकते हैं और उसपे अपना हक और अपना प्यार जता सकते हैं।

लड़की को थोड़ा समय दें 

अगर लड़की आपसे समय की डिमांड कर रही है तो उसे समय दीजिए। ऐसा भी हो सकता है कि वो कुछ देर के लिए आपसे बेहद नाराज हो लेकिन अगर आप उसे समय देंगे तो उसका गुस्सा ठंडा हो जायेगा और वो खुद ही आपसे बात करेगी।

  • यह आपके लिए भी एक बेहतर मौका होगा क्योंकि आप इस समय जान पाएंगे कि आपकी तरफ से भी क्या गलती हुई है।

  • समय लेना कोई बुरी बात नहीं है। अगर आपको भी अपने विचार समझने के लिए समय की जरूरत है तो आप लड़की को बता दें और खुद के साथ कुछ पल बिताए और अपनी गलतियों को सुधारें।

उसका नजरिया जानने की कोशिश करे

देखिए दोस्तो हम हमेशा सही नही हो सकते हैं। गलतियां जो है हर एक इंसान से होती है। बस हम ऐसे में यह कर सकते हैं कि उन गलतियों को सुधारने के बारे में विचार करे। लड़की का नजरिया हो सकता है आपसे अलग हो। अगर लड़की कुछ कह रही है तो बैस करने की जगह उसके नजरिए को समझे।

  • अगर आपको लगता है कि आप अपनी जगह सही है तो उसके साथ बैठिए या उससे फोन पर बात कीजिए। उसके बाद उसे समझा दीजिए। 

  • अगर आप लड़की से मैसेज पर बात कर रहे हैं तो मेरा यह ही कहना है कि आप फोन पर बात कीजिए। कई बार मैसेज में बात क्लियर नही हो पाती है और लड़ाई कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती है।

  • अगर आप उसे नही समझ पा रहे हैं तो थोड़ा वक्त लेने के बाद ध्यान दे कि कहीं आपने उसकी भावनाओं को ज्यादा आहत तो नही किया है। अगर ऐसा है तो आप दोनो मिलकर बात करें।

उसके रूठने की वजह जाने

अगर गर्लफ्रेंड रूठ जाए तो उसे मनाने के लिए सबसे पहले आपको वजह पता होना चाहिए कि आपसे क्यों नाराज हुई है। कई बार हम जाने अंजाने में गलती कर देते हैं और हमे पता नही रहता और हमारी गर्लफ्रेंड हमसे नाराज हो जाती है।

  • ऐसे में अगर आप यह पता नही कर पा रहे हैं तो लड़की को सच बताएं और उससे जानने की कोशिश करे कि उसे आपकी कौनसी बात से तकलीफ हुई है।

  • अगर लड़की आपको नही बता रही है तो आप थोड़ा दिमाग लगाएं और याद करने की कोशिश करे कि आपने लड़की से कुछ देर पहले क्या बात बोली थी। अब वो सब बातें ही लड़की के सामने रखे। हो सकता है उसमे से ही किसी बात को लेकर लड़की आपसे नाराज हुई हो।

उससे माफी मांगे

गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए आप उससे सच्चे दिल से माफी मांगे। अगर आप उससे मिल रहे हैं तो उससे आई कॉन्टेक्ट करके बात करे और आपसे गलती हुई है तो दिखाएं कि आप वास्तव में उसे महसूस कर रहे हैं और आप आगे से कुछ ऐसा नहीं करेंगे जिससे लड़की को ठेस पहुंचे।

  • अपनी गलती मानने के बाद कुछ ऐसा न करे जिसमे आप लड़की पर ब्लेम लगा रहे हों। अगर आप ऐसा करेंगे तो आपके माफी मांगने का कोई भी असर नहीं होगा। जैसे कि आप लड़की से कह रहे हो कि मेरा गलती नहीं था बस माफी मांग लिया। यह सरासर गलत है।

  • अगर आपके माफी मांगने के बाद भी लड़की दुखी है और आपसे बात नहीं कर रही है तो आप उससे भी एक बार पूछ लें कि आप ऐसा क्या कर सकते हैं जिससे वो खुश हो जाए। अगर आप लड़की के साथ हैं तो ऐसा करते टाइम उसका हाथ अपने हाथ में रखे।

  • अगर आपको उस टाइम लगता है कि उसकी भी कुछ गलती है तो यह बात उस टाइम न करे। जब लड़की का मूड अच्छा हो और आपका मामला सुलझ जाए तो आप उससे बात करें।

अपने शब्द सही से चुने

दोस्तो कहा जाता है कि शब्द ही सब कुछ है। अगर आपके शब्द अच्छे होंगे तो आपके साथ रहने वाले लोग भी अच्छा महसूस करेंगे।

अगर आपके शब्द ही अच्छे नहीं है तो आपकी गर्लफ्रेंड भी क्यों न हो, वो एक बार जरूर सोच सकती है कि यह बंदा काफी टॉक्सिक है।

यहां शब्द सही करने का हमारा मतलब है कि गालियां न देना और लड़की से और अपने आसपास रहने वाले लोगो से सभ्यता से पेश आना।

  • जब भी आपकी लड़की से लड़ाई हो रही हो तो अपने शब्दो पर विशेष ध्यान दें। कभी आप कुछ ऐसा गलत न बोल दे जिससे आपके लिए और परेशानी हो।

  • उसके साथ लड़ाई जब आपकी हो रही हो तो उसके साथ आप चीख पुकार न मचाएं। सबसे बेहतर तरीका यह है कि आप उसके साथ प्यार भरे लहजे में ही बात करें।

प्यार से बात करें

देखिए आपकी गर्लफ्रेंड आपसे रूठी हुई है और रूठी हुई गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए आपको उसके साथ प्यार से पेश आना होगा।

कई बार लड़के लड़की को एटीट्यूड दिखा देते हैं लेकिन ऐसे में जब वो आपसे नाराज है और आपने एटीट्यूड दिखाने की कोशिश करे तो शायद ही वो आपसे मानेगी। बल्कि वो और ज्यादा नाराज आपसे हो जायेगी।

  • जब आप रोमांटिक और प्यार भरी बातें अपनी गर्लफ्रेंड से करेंगे तो वो जल्दी ही पिघल जायेगी और मान भी जायेगी।बीगर्लफ्रेंड को मनाने के लिए आप उसे कोई प्यार भरी वीडियो या रोमांटिक quote इंस्टाग्राम के जरिए भी भेज सकते हैं।

  • जब वो नाराज़ ही है तो कोशिश कीजिए कि आप उसे फोन कर ले और फोन पर उससे बात करें। अगर वो फोन पर आपसे गुस्सा भी हो रही है तो उसे समझे और उसे प्यार भरे जवाब देकर शांत करने की कोशिश करें।

अपनी गलती सुधारने को कुछ करें 

अब देखिए आपसे गलती हो गई है और आपका फर्ज बनता है अपनी रूठी हुई गर्लफ्रेंड को मनाए। अब आपने गलती तो कर दी है तो आप उसे सुधारने के लिए कुछ ऐसा करे जिससे आपकी गर्लफ्रेंड अच्छा महसूस करे।

जैसे उसने कोई आपसे काम करने के लिए बोला और वो आपने काम अब तक नहीं किया है तो ऐसे में आप उसका दिया हुआ काम सबसे पहले खत्म करने की कोशिश करे।

और पढ़ें: | Also Read:   Ladki Ko Kaise Bhule in Hindi | किसी लड़की को कैसे भूले (12 बेस्ट तरीके)

  • जब आप उसका दिया हुआ काम पूरा करे ले तो उसे यह भी एहसास दिलाएं कि आगे से आप कोई गलती नही करेंगे। आप उसे कह सकते हैं कि उसके नाराज होने से आपको फरक पड़ता है और आगे से आप कोशिश करेंगे कि आप उसे खुश रख सकें।

  • आप ने अगर गलती कर दी है और वो तुरंत नही संभाली जा सकती है तो ऐसे में एक्सेप्ट करे और यूवी बोले कि मुझे एक और मौका दो जिससे मैं चीज़ें सही कर सकू और उससे वक्त मांग ले।

लड़की से मिलने जाएं 

रूठी हुई गर्लफ्रेंड को मनाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप उससे मिलने जाएं। अगर आप उसे मिलकर बात करेंगे तो बेशक वो अपने आप को आपके सामने ज्यादा एक्सप्रेस कर पाएगी और आप भी उसके दिल की बात को समझ पाएंगे। जब ऐसे में आप उससे माफी भी मांगेंगे तो वो जल्दी ही आपको माफ भी कर देगी।

  • जब भी लड़की से मिलने जाएं तो एक ऐसी जगह का चुनाव करे जहां आप दोनो को अकेले समय बिताने मिले।

  • लड़की से बात करते टाइम आई कॉन्टेक्ट बनाएं और उसके हाथ अपने हाथों में रखकर ही बात करे।

  • ध्यान रखे कि लड़की आपसे नाराज है और वो शुरू में थोड़े नखरे भी कर सकती है। इसलिए आप उसके नखरे उठाने के लिए तैयार रहे।

लड़की को हंसाने की कोशिश करें

लड़की को आप खुश रखेंगे तो वो आपसे ज्यादा दूर नहीं रह पाएगी। लेकिन आप कितना भी लड़की को खुश रख लें कभी कभी ऐसा माहौल हो जाता है कि आप दोनो की किसी बात को लेकर लड़ाई हो जाती है।

ऐसे में सबसे अच्छा मनाने का तरीका है कि आप की अगर कोई छोटी से बात पर लड़ाई हुई है तो आप उस बात का मजाक बना दें। 

  • ध्यान रखे कि ऐसा मजाक करे जिससे लड़की के चेहरे पर थोड़ी मुस्कान आ जाए। इससे लड़की अच्छा महसूस करेगी और आप बातो ही बातो में उसे मना पाएंगे।

  • ऐसे में लड़की जब आपके साथ कंफर्टेबल हो जाए तो उससे अपने दिल की बात कर ले और उसे बताएं कि उससे लड़ने के बाद आपको कैसा महसूस हुआ और क्या गलती हुई।

  • अगर लड़की हस नही रही है तो ज्यादा प्रेशर उसे हंसाने के लिए न दें। हो सकता है लड़की आपसे इरिटेट हो जाए जिस कारण आपको और परेशानी पड़ सकती है।

लड़की को हग करें 

जब आप अपनी रूठी हुई गर्लफ्रेंड से बात कर रहे हो और वो ज्यादा गुस्सा हो तो आप उसे अपने गले लगा लें।

जब आप दोनो के बीच फिजिकल कॉन्टेक्ट बढ़ेगा तो आपकी गर्लफ्रेंड को भी पाना आएगा। साइंस में ऐसा माना जाता है कि किसी को गले लगाने से आपके बीच के गिले शिकवे जल्द ही दूर हो जाते हैं।

  • जब लड़की आपकी बाहों में होगी तो उसे बेहतर महसूस होगा। इससे आप दोनो के बीच का मन मुटाव जल्द ही निपट जायेगा।

  • अगर आप लड़की को गले लगा रहे हैं और वो ज्यादा गुस्सा दिखा रही है तो ऐसे में जाने दे। लड़की के ठंडे पड़ने का इंतजार करें।

  • जब आपको लगे कि लड़की ने अपनी बात रख दी है तब आप उसे गले लगा सकते हैं।

उसे सरप्राईज दें 

अपनी गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए आप उसके लिए एक खास डेट का इंतजाम कर सकते हैं। अगर लड़की को कोई खास जगह पसंद है तो आप दोनो उस जगह जाएं और दोनो मिलकर बात करे।

जब सरप्राईज की बात आती है तो सिर्फ डेट ही नही कुछ ऐसा भी कर सकते हैं जो लड़की से जुड़ा हो और उसे खास पसंद हो।

  • लड़की के साथ डेट पर जाने से पहले आप उसे मिलने बुलाए। इसके बाद आप सरप्राईज के तौर पर लड़की को डेट पर ले जाएं। लड़की को यह बात बेहद पसंद आयेगी।

  • जब लड़की को आप डेट पर ले जाए तो बीच में ही उसे एक बार बोल दे कि वो आपको माफ कर दे और बाकी बात उसके साथ बैठके करे।

  • सरप्राइस का नाम पर आप लड़की के लिए कोई खास चीज जैसे फूलों का गुलदस्ता भी खरीद कर ले जा सकते हैं। इससे भी लड़की खुश होगी।

उसके लिए कुछ खास प्लान करे 

लड़की को मनाने के लिए आप उसके लिए कोई खास चीज प्लान करे। यह खास चीज किसी पार्क में घूमना हो सकता है। अगर आपकी गर्लफ्रेंड को लॉन्ग वॉक पसंद है तो आप उसके साथ लॉन्ग वॉक का प्लान बनाए। उस समय ही आप उससे बात करे और उसे मनाने की कोशिश करें।

  • लॉन्ग वॉक करते टाइम उसका हाथ पकड़के ही रखे। अगर लड़की आपसे थोड़ी देर के लिए गुस्सा भी हो रही है तो उसे ऐसे में समझाने की कोशिश करे।

  • अगर उसका कोई फेवरेट खाना है या कोई फेवरेट जगह है जहां वो घूमना पसंद करती है आप ऐसी जगह के बारे में भी सोच सकते हैं।

उसे कोई गाना डेडिकेट करें

लड़कियों को यह काफी पसंद आता है जब उनके प्रेमी उनसे अपने प्यार का इजहार करे। इसके लिए आप कोई एक गाना ढूंढ सकते हैं और उसे लड़की को गाकर अपनी आवाज में भेजे। कोई गाना अगर माफी के ऊपर है तो आप उसे जरूर गाएं।

  • अगर आपकी गर्लफ्रेंड म्यूजिक लवर है तो उसे यह पसंद आएगा। आप चाहे तो उसके लिए एक गाने की प्लेलिस्ट भी बना सकते हैं जो आप समय पर उसे भेज दे और उसे बताएं कि जब आप वो गाने सुनते हैं तो आपको उसकी याद आती है।

  • ऐसा करने से हो सकता है लड़की का गुस्सा तुरंत चला जाए और वो आपके एक्शन देखकर थोड़ा इमोशनल भी फील करने लगे।

उसे स्पेशल फील कराएं 

हर लड़की चाहती है कि उसका बॉयफ्रेंड उसे बहुत ज्यादा रेस्पेक्ट करें और प्यार करें! ऐसे में जब आप लड़की को उसके इंपोर्टेंस महसूस करवाएंगे तो वह बहुत ही ज्यादा खुश हो जाएगी।

लड़की को स्पेशल फील करवाने के लिए आपको उसे इंपॉर्टेंस महसूस करवाना ही होगा बिना इंपॉर्टेंस दिए आप लड़की को इंप्रेस नहीं कर सकते हैं।

किसी भी रूठी लड़की को स्पेशल फील कराने के लिए फॉलो करे यह टिप्स :

  • लड़कियां छोटी छोटी चीजों से बहुत ही ज्यादा खुश हो जाती है तो अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को बहुत ही ज्यादा खुश करना चाहते हैं या उसे बहुत ओवरवेल्मेड महसूस करवाना चाहते हैं तो आपको उसे छोटे-छोटे सरप्राइस देना चाहिए क्योंकि छोटे-छोटे सरप्राइस जिसकी उम्मीद नहीं होती बहुत ही ज्यादा खुशी दे जाती है।

  • रिलेशनशिप में आने के बाद लड़के अक्सर लड़की की तारीफ करना बंद कर देते हैं लेकिन यह छोटी-छोटी चीजें होती है जो रिलेशनशिप में स्पार्क को बनाए रखती हैं इसीलिए आप को लड़की को उसके ड्रेस या उसके लुक्स के लिए कॉन्प्लीमेंट जरूर करना चाहिए। 

  • कभी-कभी होता है कि लड़की कुछ चीजें चाहती है लेकिन पैसे को ध्यान में रखने के वजह से वह ना तो अपने पैसे खर्च करती है और ना ही आपके तो ऐसे हालात में आपको उसके जरूरत को समझ कर उसकी जरूरत पूरी करनी चाहिए।

  • जब आप ऐसा करेंगे तो उसे भी एहसास होगा कि आप उसको छोटे-छोटे जरूरतों को जानते हैं जिससे वह काफी खुश हो जाएगी।

उसे शॉपिंग कराएं

लड़कियों को शॉपिंग करना बहुत पसंद होता है। ऐसे में प्रेमिका को मनाने के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसलिए चाहें तो अपनी गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए उन्हें शॉपिंग पर ले जा सकते हैं।

ऐसा करने से उनका मूड भी सही होगा और मौका देखते ही आप उनसे माफी भी मांग सकते हैं। 

ये वाकई में एक बेहतरीन व अलग तरीका हो सकता है। और शॉपिंग करते समय उनके लिए कुछ अच्छी ड्रेसेज सजेस्ट करे और तारीफ करे की यह ड्रेस आप पर बुहूत अच्छी लगेगी और उनके लिए ड्रेस खरीदे और उससे गिफ्ट दे वो भी सॉरी के साथ, इससे लड़की खुश हो जाएगी और आपको माफ भी कर सकती है।

  • लड़की को बहुत ही ज्यादा स्पेशल महसूस करवाना चाहते हैं तो उसे एक सरप्राइज डेट पर ले जाइए इससे लड़की को नॉर्मल रूटीन से बाहर आने का मौका मिलेगा साथ ही साथ उसे अपने अच्छे दिनों की याद भी आएगी जिससे वह काफी ज्यादा खुश हो जाएगी।

  • लड़कियों को चॉकलेट खाना बहुत अच्छा लगता है साथ ही साथ लड़कियों को मेकअप भी बहुत पसंद होता है तो अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को अचानक किसी दिन ऐसी कोई चीज गिफ्ट करते हैं तो वह काफी खुश हो जाएगी और उसे अच्छा महसूस होगा।

उसके लिए लव लेटर लिखे

अपनी गर्लफ्रेंड के लिए एक प्रेम पत्र लिखे जिसमें उस हर बात का जिक्र करें, जो आपको उनके बारे में अच्छा लगती है। उन्हें बताएं कि आपकी नाराजगी उन्हें किस कदर परेशान कर रही है। 

और पढ़ें: | Also Read:   Ladki ko Impress Kaise Kare Shayari | लड़की को इंप्रेस करने वाली 30+ शायरी

आप उनके बिना कितना अधूरा महसूस कर रहे हैं और जल्दी उनसे मिलना चाहते हैं। साथ ही अपनी गलती के लिए उनसे माफी मांगे। ऐसा करने से वो पक्का सारे गिले-शिकवे भूल जाएंगी। 

और यह भी बताएं की आप उनसे कितना प्यार करते है और उनके बिना आपको रहा नही जा रहा हमेशा आपको उनकी याद आती है और जितना हो सके उतना प्यार भरी बातें लिखे।

  • लव लेटर लिखते समय आपको ध्यान रखना है कि जो भी आपके दिल में आए वो एक लेटर में लिख दें। हालांकि बाद में यह जरूर देख लें कि भावनाओं में बहकर आपने कुछ ऐसा तो नहीं लिख दिया जिससे आपको तकलीफ हो।

  • लव लेटर के अंत में कोई प्यारी सी लाइन जैसे ‘आई लव यू , यू आर माइन, तुम इस दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो आदि भी लिखकर आप अपने लव लेटर में चार चांद लगा सकते हैं

उसे डांस करके भेजें

अगर आपकी गर्लफ्रेंड को डांस करना पसंद है, तो उन्हें मनाने के लिए आप डांस का भी सहारा ले सकते हैं। दरअसल, डांस के जरिए किसी के भी मन को प्रसन्न किया जा सकता है। 

ऐसे में अगर आप उनके लिए खुद डांस करते हैं, तो फिर आपकी गर्लफ्रेंड तुरंत मान जाएगी। और कोशिश कीजियेगा आपका डांस अच्छा और थोड़ा फनी हो क्योंकि अगर आपका डांस थोड़ा फनी हुआ तो आपकी गर्लफ्रेंड उससे देख कर जरूर मुस्कराएगी तो इससे आपका काम बनने में आसान हो जाएगा।

अगर आपकी गर्लफ्रेंड को फिल्म पसंद है तो आप थोड़ी फिल्मी स्टाइल में नाचे उससे थोड़ी रोमांटिक फील होगा।

  • जब भी आप डांस करे तो अपने चेहरे पर थोड़ी मुस्कान जरूर रखें।

  • डांस करने के लिए गाना ऐसा सेलेक्ट करे जिसे आपकी गर्लफ्रेंड ज्यादा सुनती हो या उसका कोई बेहद पसंदीदा गाना हो।

उसे कुछ खाना बनाकर खिलाएं

आपको अगर लगता है कि आपकी गर्लफ्रेंड आपसे बहुत ज्यादा नाराज है तो आप उनके लिए अपने हाथों से कुछ कुछ स्पेशल डिश बना कर भेज सकते हैं। जैसी उनकी कोई पसंदीदा डिश। साथ ही खाने की सजावट इस तरह करें, जिससे उन्हें मालूम हो कि आपको अपनी गलती का अहसास है और आप उनसे माफी मांग रहे हैं। 

  • इसके लिए आप कैचअप से व्हाइट प्लेट पर सॉरी लिख सकते हैं। ये छोटी-छोटी चीजें माहौल को लाइट करती हैं। 

  • खाना बनाने और खिलाने के बाद साथ बैठ कर कुछ बातें करे जिससे उनको अच्छा लगे, साथ में कुछ रोमांटिक बातें करे और इस बीच आप गाने के भी मदद ले सकते है जिससे माहौल और अच्छा लगने लगे।

भविष्य की बात करें 

कुछ लड़कियां अपने भविष्य के बारे में बहुत सीरियस रहती है तो उससे शांति से अपने दोनो के भविष्य के बारे में बात करे की आगे क्या करना है और प्लानिंग करे ।

जब कोई लड़की आपके साथ जुड़ती है, तो वह यह बात जरूर जानना चाहती है कि आपका फ्यूचर प्लान क्या है।

ऐसे में भविष्य के बारे में बात करना एक मजेदार टॉपिक हो सकता है। गर्लफ्रेंड से फोन पर बात करते हुए बता सकते हैं कि आप इस रिश्ते को आगे किस तरह देखते हैं।

आप अपनी जिंदगी को लेकर कितने गंभीर हैं। 

  • आप गर्लफ्रेंड से उनकी फ्यूचर प्लानिंग भी जान सकते हैं। भविष्य में एक साथ जीवन बिताने को लेकर उनकी राय जान सकते हैं। 

  • उसे एहसास दिलाये कि उसके सपने आपके लिए भी जरूरी है। उसका करियर आपके लिए भी उतना ही मायने रखता है जितना उसके लिए यह सारी बातें सुनने में बहुत छोटी लगती है लेकिन गहराई से देखने पर यह दिल पर अलग छाप छोड़ जाती है।

कुछ ऐसा करे जो उसे बेहद पसंद हो 

अगर आपकी गर्लफ्रेंड आपसे नाराज़ है तो उसके लिए कुछ ऐसा करे जो उसे बेहद पसंद हो जैसे की गिफ्ट दे, या फिर सरप्राईज दे, स्पेशल फील कराए, खाना खिलाएं, कस्टमाइज गिफ्ट दे। हां पर अलग तरीके अपनाए। उन्हें वापस खुश करने के लिए। 

लड़कियां बहुत नाज़ुक होती है और भले ही नाराज वो आपसे हैं पर दुखी वो खुद वी होती है। कस्टमाइज गिफ्ट में आप फोटो कोलाज, केक, कूशन, लैंप आदि उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं। इससे उन्हें अच्छा महसूस होगा और ये एक यूनिक तरीका भी होगा। कुछ भी ऐसा करे जिसे वो पसंद करे ।

और पढ़ें – Kisi Ladki ko Kaise Tadpaye

उसे अपनी बात रखने दें 

कभी भी लड़की से बात करे तो अपनी बात रखने से पहले यह ध्यान दे की वो क्या कहना चाहती है। हमेशा सबसे पहले उसकी बात सुने फिर अपनी बात रखे। कई बार ऐसा भी हो सकता है कि व्यस्त जीवन के कारण लोग अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते हैं। 

इस कारण वो अपने मन की बातों को शेयर नहीं कर पाती हैं। ऐसे में उनके मन में कई बातें दबी रह जाती हैं। इसलिए जरूरी है कि उनकी बातों को सुनें। ऐसा करने से उनका मन हल्का होगा और उनकी नाराजगी दूर हो सकती है।

उसे दिखाएं कि आप बदल गए हैं 

उससे हमेशा ऐसा फील कराए की उसे आपको देख कर लगे आप बदल गए है। उसको महसूस कराए कि आप पहले वाली गलती वापस नही दोहराएंगे और आप अच्छे बन के रहेंगे। 

कोशिश कीजिए कि दूसरी लड़कियों से ज्यादा बात ना करे, कोई भी ऐसा चीज ना करे जो उन्हें पसंद ना हो, अपने काम से काम रखे फालतू के चीज ना करे, उनकी हर बात सुने और ऐसा कुछ करे की वो हमेशा खुश रहे।

  • बातों बातों में उसकी तारीफ करते रहिए, बीच बीच में उससे डेट पर भी ले जाए, उनको अच्छी अच्छी गिफ्ट्स दे और अपने काम पे ज्यादा सीरियस एंड फोकस रहे।

  • इससे लड़की को लगेगा अपनी रिलेशन में आप बहुत सीरियस है, इतना कुछ करने के बाद लड़की को अपने आप पता चल जाएगा की आप सच में बदल गए है वो भी अच्छे तरीके से।

दोनो मिलकर विचार करें 

कभी कभी गलती दोनो की होती है या फिर किसी एक की पर मानता कोई नही है कि गलती हमारी है और दोनो ही रूठे रहते है जिससे की बात और बिगड़ती है, तो हमेशा ध्यान रखे चाहे गलती किसी की भी हो दोनो मिल के बात करे और विचार करे की गलती हो गई तो उसको सुधारे कैसे इससे दोनो की अंडरस्टैंडिंग अच्छी बनती जाती है। 

  • प्यार के रिश्ते को गहरा करने के लिए बहुत जरूरी है की आपको एक दूसरे की सराहना करनी चाहिए। आप अपने गर्लफ्रेंड को समझाएं की वो आपके लिए कितनी खास है। 

  • आप इस रिश्ते को जिंदगीभर प्यार और ईमानदारी के साथ निभाना चाहते हैं। गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़कर उससे ये बातें कहना बहुत असरदार रहेगा।

दुबारा भरोसा जीतने की कोशिश करें

रूठी लड़की को आप स्पेशल फील कराके और उससे माफी मांग के आप दुबारा उसका भरोसा जीत सकते है। उसके लिए आप उससे एहसास दिलाए की आप उससे कभी नही छोड़ेंगे, हर छोटी बड़ी परेशानी में अपनी गर्लफ्रेंड का साथ दीजिए।

भरोसा दिलाने के लिए आपको अपनी गर्लफ्रेंड के साथ झूठा व्यवहार नहीं करना है बल्कि उसके साथ प्यार से बर्ताव करना है। 

  • अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को प्यार करते हैं! तो उससे प्यार जताने में बिल्कुल कंजूसी ना करें। जितना हो सके उतना ज्यादा प्यार अपनी गर्लफ्रेंड को कीजिए। क्योंकि प्यार होने पर भरोसा अपने आप हो जाता है। 

  • ज्यादा इंपोर्टेंस अपनी गर्लफ्रेंड को दीजिए। अगर आप सचमुच अपनी गर्लफ्रेंड का भरोसा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको अपना पूरा ध्यान और प्यार अपनी गर्लफ्रेंड को देना होगा। आपको दूसरी लड़कियों को बिल्कुल नहीं देखना है और अपनी गर्लफ्रेंड को यह महसूस कराना है कि उससे ज्यादा आपके लिए कोई मायने नहीं रखता है।

और पढ़ें – Kisi Ladki ko Kaise Jalaye

गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए टिप्स

Girlfriend Ko Kaise Manaye
Girlfriend Ko Kaise Manaye

वैसे तो अगर छोटा-मोटा झगड़ा यूँ ही सुलझ जाए तो अच्छा होता है कई बार तो लड़कियां इतनी नाराज हो जाती हैं कि उनका विश्वास टूट जाता है और प्यार से नफ़रत भी करने लगती हैं।

वैसे भी अगर आपने लड़की से सच्चा प्यार किया है और उसके बिना नहीं रह सकते तो आपको उसे मनाना ही पड़ेगा।

रूठने की वजह जानिए

लड़कियां लड़कों के मुकाबले ज्यादा भावनात्मक होती हैं। इसलिए आपकी गर्लफ्रेंड आपसे किस बात पर नाराज है पहले इसे जाने। अगर आप इस बात को नहीं जानते हैं तो जानने की कोशिश कीजिए।

क्लड़के ऐसे ऐसे काम करते हैं उन्हें खुद को पता नहीं होता है। कई बार लड़कियां बड़ी टेंशन में होती हैं तो वे अपना गुस्सा आप पर निकलती हैं जिससे सम्बन्ध में ज्यादा तकरार होने लगती है। इसलिए आपको बड़े प्यार से उसे नाराजगी की वजह पूछनी है।

माफी मांगिये

माफी मांगने से कोई भी छोटा नहीं होता है और वैसे भी वह आपका प्यार है। इसलिए अपनी गलती को स्वीकार करें और उससे माफ़ी मांग लें कहीं बात ज्यादा बढ़ ना जाये।

और पढ़ें: | Also Read:   Ladki Ko Khush Kaise Kare | लड़की को खुश कैसे करे

आप उनसे सॉरी कहें और उन्हें ये यकीन दिलाएं की यह गलती दोबारा नहीं होगी। 

एक Sorry SMS या शायरी भेजें

नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने का यह भी एक आसान तरीका है। उसे एक खूबसूरत सॉरी मैसेज भेंजे इससे लड़की को ये अहसास होगा की उसने बिना मेरे कुछ कहे अपनी गलती को मान लिया है। इससे 100% लड़की का गुस्सा कम हो जायेगा।

अगर आपकी गलती ज्यादा बड़ी है तो आप उसे पुरे दिन सॉरी बोलते रहें अगर वह तब भी नहीं माने तो आप सॉरी मैसेज भेज दें। वैसे लड़कियां मक्खन की तरह जल्दी पिघल जाती हैं।

इसके अलावा आप लड़की को अपनी बनाई हुई या गूगल से लेकर कोई शायरी भी भेज सकते हैं।

शांति से उसकी बात सुनें

बहुत जरूरी है कि अगर आपकी गर्लफ्रेंड आपकी गलती के कारण आपसे नाराज है तो आप उसके बाद उसकी हर बात को शांतिपूर्वक सुनते रहें।

आप उसकी बात के बीच में अपनी किसी बात को न डालें। आप उन्हें ऐसा महसूस न कराएं की आप उन्हें इम्पोर्टेंस नहीं दे रहे हैं।

अगर आप उससे प्यार करते हैं तो उसकी बात को ध्यान से सुने। अपनी गर्लफ्रेंड के दिल में जो भी है उसे कहने दें इससे उसका दिल हल्का हो जायेगा और आपका काम बन जायेगा ।

उसकी सराहना करें

प्यार के रिश्ते को गहरा करने के लिए बहुत जरूरी है की आपको एक दूसरे की सराहना करनी चाहिए।

आप अपनी गर्लफ्रेंड को समझाएं की वो आपके लिए कितनी खास है और आप इस रिश्ते को जिंदगीभर प्यार और ईमानदारी के साथ निभाना चाहते हैं।

गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़कर उससे ये बातें कहना काफी अच्छा रहेगा।

थोड़ा मजाक आ सकता है काम

बातों ही बातों में ऐसा कुछ उसके गुणज्ञान करें की वह गुस्से को भूलकर हंस दे। उसे कहें की गुस्से में आपकी आँखें खूबसूरत लगती हैं आप और ज्यादा हसीं लगती हो ऐसे ही कुछ पॉइंट मारें।

लेकिन ये सब नेचुरल लगना चाहिए। आपका मजाकिया अंदाज आपकी रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने में बहुत कारगर साबित हो सकता है।

नाराजगी न बढ़ाएं

अगर उनकी नाराजगी की वजह आप हैं तो आपको इस बात को मानना बहुत जरूरी है अगर आप नहीं मानते हैं तो आपका रिश्ता टूट सकता है।

ऐसी बातें कहने से बचें जो आपकी गर्लफ्रेंड को बुरी लग सकती हैं। आप चाहें तो डिनर का प्लान बनाकर उसे सरप्राइज भी दे सकते हैं।

उम्मीद है कि आपकी गर्लफ्रेंड को आपकी ये अदा पसंद आएगी और वो अपना गुस्सा भूल जाएगी।

उसे गले लगाओ

लड़कियों के लिए, गले लगना और उनकी तारीफ करना उनको एक विशेष एहसास दिला सकता है। आपका स्पर्श उनका गुस्सा शांत कर सकता है और क्रोध के समय में उसे मुस्कुरा सकता है।

इसलिए, उसके साथ बहस करने के बजाय उसका हाथ पकड़ें और उसे गर्मजोशी से गले लगाएं।

उसे प्यार का एहसास कराएं

उसका सम्मान करे और समझ दिखाएं, वास्तव में उसकी बात सुनें और उसकी भावनाओं को स्वीकार करें, न कि उस पर वापस से लड़े।

अपने ईगो को अलग रखें

यदि आप कारण जानते हैं कि आपकी गर्लफ्रेंड आपसे क्यों नाराज है, भले ही आपको यह लगता हो, कि नाराज होने का कारण कोई बड़ा मुद्दा नहीं है या वह आपकी गलती नहीं थी, तो उसे सीधे न बताएं।

वह उस दौर में नहीं है, जहां वह आपकी बात सुन सके। तो यह बताने की कोशिश करें कि उसका कारण या गुस्सा वास्तविक है, लेकिन आपके पास भी कुछ कारण है, या उसको प्यार से समझा सकते है।

उसे दोष मत दो

भले ही ये सारी गलती उसी की थी, फिर भी उस स्थिति में उसे कभी मत बताना। अगर वह गलत है, तो बहुत समय होगा जब आप उसे बता सकते हैं कि वह गलत थी लेकिन विनम्रता से, शांति से।

और पढ़ें – Ladki Ko Ignore Kaise Kare

गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए क्या न करे

Girlfriend Ko Manane ke liye kya na kare
Girlfriend Ko Kaise Manaye

जब आप अपनी गर्लफ्रेंड को मनाने का प्रयास करते हैं, तो उस समय उससे गुस्से में बात नहीं करना चाहिए। आपको यह दिखाना चाहिए कि आप उसके साथ सहमत हैं और उसकी भावनाओं का आदर करते हैं।

आपको जबरदस्ती मनाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, बल्कि सभी बातें स्वाभाविक रूप से समझाने की कोशिश करें।

किसी भी अशोभनीय शब्द का उपयोग न करें जिससे उसकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है, बल्कि सभी बातें प्यार और समझदारी के साथ करें।

बातचीत के बाद, अगर आपको लगता है कि आपने भी कोई गलती की है, तो आप खुद से माफी मांग सकते हैं। यह उदाहरण स्थापित करेगा कि आप एक संवेदनशील और जिम्मेदार व्यक्ति हैं।

आपके प्रयासों से अपनी गर्लफ्रेंड को मनाने का मकसद होता है, इसलिए आपको सही शब्दों का चयन करते समय सतर्क रहना चाहिए।

प्रेमपूरित शब्दों का प्रयोग करके संवाद को सुधारने का प्रयास करें, और एटीट्यूड न दिखाएं जिससे बातें और भी खराब हो सकती हैं।

सलाह : Girlfriend ko Kaise Manaye

Girlfriend Ko Kaise Manaye
Girlfriend Ko Kaise Manaye

अपनी गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए आप यह ध्यान रखिए कि आपकी गर्लफ्रेंड को समय की जरूरत हो सकती है।

अगर वो आपसे कुछ देर के लिए दूर रहना चाहती है या अगर क्या ऑनलाइन बात कर रहे हैं तो वो ऑफलाइन भी जाना चाहती हैं तो उन्हे जाने दे। दोस्तो अगर ऐसी स्थिति में आपने बात करने की कोशिश की तो बात बिगड़ सकती है।

यह बात ध्यान रखे कि आपकी गर्लफ्रेंड भी आपकी तरह एक इंसान है और उन्हें कई बात का बुरा लग सकता है। ऐसे में अगर आप से धोखे में गलती हो जाए तो आप शांतिपूर्वक तरीके से उन्हें मनाने के लिए उनके सामने अपनी गलती एक्सेप्ट कर सकते हैं और अपनी गलती का पश्चाताप कर सकते हैं।

इसके अलावा आप उन्हें बताएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। इस बीच एक बात जरूर ध्यान रखे कि एक समझदार इंसान की तरह उनके सामने पेश आए।

निष्कर्ष -Girlfriend ko Kaise Manaye

उम्मीद है आपको यह ब्लॉग Girlfriend ko Kaise Manaye पसंद आया होगा। दोस्तो आप एक बात का जरूर ध्यान रखे अगर आपके और आपकी गर्लफ्रेंड के बीच लड़ाई हुई है तो और आपकी गर्लफ्रेंड आपसे थोड़ा समय मांग रही है तो उसे जरूर दें।

कई बार हमारी आदत होती है कि लड़की अभी नाराज हुई है और हमे उसे अभी ही मनाना है। ऐसा बिल्कुल न करे वक्त के साथ गुस्सा ठंडा हो जाता है इसलिए लड़की को वक्त दे जिससे लड़की आपकी बात समझेगी भी और मान भी जायेगी।

अगर आपको ब्लॉग पोस्ट (Girlfriend ko Kaise Manaye) अच्छा लगा हो तो अपने विचार कॉमेंट करके बताइएगा और अपने दोस्तो से भी इस ब्लॉग को शेयर कर दीजिएगा जिससे वो भी आपकी तरह कभी गर्लफ्रेंड से परेशान हो या समय पर उसे मना नहीं पाते हो तो वो भी यह ब्लॉग पढ़कर गर्लफ्रेंड को मनाने का तरीका जान जायेंगे।

Read More – Ladki se Flirt Kaise Kare

Frequently Answered Questions (FAQs)

मैं अपनी रूठी हुई गर्लफ्रेंड को कैसे मनाऊं?

अपनी गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए आपके द्वारा जो गलती हुई हैं आप उन्हे स्वीकार करें और माफी मांगे। आप उसे यह एहसास दिलाएं कि आप फिर कुछ ऐसा नहीं करेंगे। लड़कियां जो हैं छोटी छोटी बातों को बहुत महत्व देती है। आप यह हमेशा ध्यान रखे कि इन बातों का दौरान ही आप कुछ ऐसा न बोल दें जिनसे उनका दिल दुख जाए। अगर आपसे एक बार गलती हो जाती है तो फिर भी आप उनसे माफी मांग लीजिएगा।

गर्लफ्रेंड को खुश कैसे करें?

गर्लफ्रेंड को खुश रखने के लिए आप उनको स्पेशल फील कराएं या उनके साथ अकेले में वक्त बिताएं। इसके लिए आप किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डेट पर जा सकते हैं या किसी अच्छे होटल में जाएं जहां आप दोनो को एक साथ समय बिताने का मौका मिले। लड़कियों की छोटी छोटी जरूरतों का ख्याल रखे। उससे आपकी पार्टनर आपसे जरूर खुश होगी।

गर्लफ्रेंड से लड़ाई होने पर कैसे मनाएं?

गर्लफ्रेंड से लड़ाई होना आम बात है। कभी आप दोनो के विचार नहीं मिलेंगे या कभी किसी बात को लेकर बहस हो जायेगी। अगर आप लड़ाई के बाद लड़की को मनाना चाहते हैं तो सबसे पहले उनसे माफी मांगे। इसके बाद उनके लिए कुछ स्पेशल चीज करें जो उन्हे पसंद आती हो।

गर्लफ्रेंड को खास महसूस कैसे करवाएं?

गर्लफ्रेंड को खास महसूस करने के लिए लव लेटर लिखे। उनकी तारीफ करे और उनके साथ किसी ऐसी जगह जाएं जहां वो वक्त बिताना पसंद करती हो। आप उनके लिए उनके पसंद का गाना गाकर या खाना बनाकर भी खास महसूस करवा सकते हैं।


ALSO READ:


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *