लड़की को खुश कैसे करे

Ladki Ko Khush Kaise Kare | लड़की को खुश कैसे करे

Ladki ko Khush Kaise Kare : अक्सर ऐसा हो जाता है कि आपकी गर्लफ्रेंड आपसे रूठ जाती है। आप उसे मनाने की कोशिश करते हैं पर वो नहीं मानती है। आपकी गर्लफ्रेंड घंटो तक आपसे बात नहीं करती है। ऐसे में आप अपने मन में तरह तरह के सवाल सोच लेते हैं।

दोस्तो लड़की को खुश करने के लिए आपको कुछ महंगे गिफ्ट देने की जरूरत नहीं है। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को खुश रखना चाहते है तो उसे आप अपना वक्त दीजिए। लेकिन दोस्तो सिर्फ वक्त ही सब कुछ नही होता है।

Ladki ko Khush Kaise Kare
Ladki ko Khush Kaise Kare

आपको पता होना चाहिए कि ऐसे कौनसी चीज हैं जो लड़कियों को खुश करती है। अगर आपको नही पता तो घबराइए मत। ब्लॉग शुरू करने से पहले मैं आपसे यह ही कहना चाहूंगा कि अपनी पार्टनर को सच्ची निष्ठा से प्यार करे।

आज इस ब्लॉग में बताएंगे कि आप Ladki ko Khush Kaise Kare और अपने गर्लफ्रेंड को कैसे खुश कर सकते हैं। अगर आपकी गर्लफ्रेंड खुश रहेगी तो आप दोनो का रिश्ता और मजबूत होगा।

लड़की को खुश कैसे करे | Ladki ko Khush Kaise Kare

Ladki ko Khush Kaise Kare
Ladki ko Khush Kaise Kare
Noलड़की को खुश कैसे करें 
1.उम्मीद से ज्यादा प्यार करना : लव लेटर लिखे
2.लड़की का और उसकी सोच का सम्मान करे
3.उसकी पसंद और नापसंद का ख्याल रखे
4.उसके खुश होने के कारणों को समझे
5.उसे अपना सारा वक्त दे
6.उससे कभी भी झूठ न बोलें
7.तेज आवाज में बात न करें
8.खास दिनो का ध्यान रखे
9.कॉन्फिडेंट बनकर रहें
10.झगड़े से बचें
11.छोटी छोटी चीजों का ध्यान रखे
12.उसके लिए रोकटोक न करें
13.उससे अपना दिनचर्या शेयर करें
14.उसे स्पर्श करे और बेहतर महसूस कराएं
15.रोमांटिक बने
16.उसे बताइए कि आप उसे कितना प्यार करते हैं
17.उसकी तुलना दूसरो से कभी न करे
18.एक अच्छे listener जरूर बनें
19.बोरिंग बातों से बचे
20.उसे उसके परिवार के बारे में गलत न बोले
21.उससे फोन के माध्यम से क्यूट विडियोज भेजे और फिजिकल टेंशन बढ़ाएं

लड़की को खुश रखने के 15 तरीके

लड़की को खुश रखने के 15 तरीके
लड़की को खुश रखने के 15 तरीके
  1. उम्मीद से ज्यादा प्यार करना : 

लड़किया उम्मीद करती हैं उन्हे कोई ऐसा लड़का मिले जो उन्हें प्यार दिखाए और उन पर अपना हक जताए। लड़कियां बड़ी इमोशनल होती हैं। 

पहला तरीका ‘ लड़की को खुश कैसे करे ‘ का यही है कि आपको पल पल उन्हे दिखाना चाहिए कि आपको उनकी परवाह है। आप आप अपनी गर्लफ्रेंड को खुश रखना चाहते है तो आप यह जरूर करे।

  • समय समय पर अपनी गर्लफ्रेंड को खुश रखने के लिए लव लेटर लिखे। अब अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड से दूर रहते हैं तो आप उन्हे सोशल मीडिया के माध्यम से लेटर का फोटो भेज सकते हैं। इससे वो जरूर खुश होंगी। लव लेटर में जो भी आपके मन में उनको लेकर फीलिंग्स हो आप उन्हे लिख सकते हैं।
  • आप अगर लव लेटर लिख रहे हैं तो उसमे अपनेपन का एहसास दिलाइए कि उनके आने से आपकी जिंदगी में क्या बदलाव हुए हैं। जब से वो आपकी जिंदगी में आई हैं आप बेहतर महसूस करते हैं। लव लेटर लिखते टाइम यह भी ध्यान रखे कि आप उन्हे चांद तारे तोड़कर लाने की बात न कर रहे हो। ऐसे शब्द चुने जिन्हे पढ़कर वो अच्छा महसूस करे। उन्हे गर्व हो कि उन्होंने अपने लिए अच्छा लड़का चुना है।

  1. लड़की का और उसकी सोच का सम्मान करे

अगर आप लड़की को खुश करना चाहते है तो यह जरूर ध्यान रखे कि महिला और पुरुष दोनों अलग तरह से सोचते हैं। 

आपकी गर्लफ्रेंड जरूरी नहीं कि आपकी तरह सोचें और जो आप कहे वो करे। ऐसे आपका रिश्ता कमजोर ही होगा। 

  • कभी ऐसा न सोचे कि वो आपसे काफी चिपकू हो गई है। ऐसा इसलिए है कि लड़कियां ज्यादा सोचती हैं। उन्हे आपकी फिक्र भी ज्यादा होती है। कभी ऐसा होता है कि आपको कही और वक्त देना होता है। आपको अपने दोस्तो के साथ समय गुजारना होता है। ऐसे में आप उन्हे प्यार से समझा दे वो आपकी बात जरूर समझेंगी।
  • लड़कियों के लिए सेक्स ही सब कुछ नही होता है। अगर आप सिर्फ सेक्स को बढ़ावा देंगे तो वो आपको अपने आप से दूर करेंगी। इसका तरीका यह है कि आप उन्हे समझे, उनकी सोच का सम्मान करे, उन्हे स्पेशल महसूस करवाए। इस तरह से ही वो पूरी तरह अपने आप को आपको सौंप देंगी।

  1. उसकी पसंद और नापसंद का ख्याल रखे

अगर आप वास्तव में लड़की को खुश करना चाहते हैं तो ध्यान रखें कि उन्हे क्या चीज पसंद है और क्या उन्हे बिलकुल पसंद नहीं है। 

  • यह बातें जरूर ध्यान रखे कि उन्हें खाने में क्या पसंद है, जब आप लोग बाहर हो तब डेट पर वो क्या पीना पसंद करती है, उन्हे कौन से गाने पसंद हैं या उन्हे कौनसी किताब पसंद है?
  • क्या आपकी कुछ ऐसी बात है या आपकी कोई ऐसी आदत है जो उन्हे पसंद नही है? ऐसे आदतों को तुरंत सुधारें। क्या आप उनकी बताई बातें जल्दी भूल जाते हैं? इसका तरीका यह है कि आप जरूरी बातो को अपने फोन के नोटपैड में लिख लें।

  1. उसके खुश होने के कारणों को समझे

जब भी आप उनसे मिलने जाते हैं तो वो खुश होती होंगी। ऐसे चीज़ याद रखे जिनसे उन्हें अच्छा महसूस होता है। 

और पढ़ें: | Also Read:   Ladki Impress Kaise Kare Whatsapp Par in Hindi | लड़की को इंप्रेस कैसे करे व्हाट्सएप पर (9 तरीके)

चौथा तरीका ‘ लड़की को खुश कैसे करे ‘ का यही है कि अगर वो आपके लिए कुछ काम कर रही है तो उनकी सराहना करना ना भूले।

  • लड़कियां चाहती हैं उन्हे कोई ऐसा आदमी मिले जो उन्हें समझ सके, जब वो दुखी हो तो वो अपनी मन की बात उससे कर सके या जब वो खुश हो तो उसके साथ सेलीब्रेट कर सके। लड़कियां अपने लिए एक परफेक्ट मैन चाहती हैं। आप पूरी तरह से परफेक्ट तो नही हो सकते हैं पर ऐसा बनने की कोशिश जरूर कर सकते हैं।
  • लड़कियों को अपनी तारीफ सुनना बेहद पसंद होता है। तारीफ अपने दिल से करे। समय समय पर अपने रिलेशन के अच्छे मौके भी याद करते रहे और नए मौके बनाते रहे। इससे जरूर वो आपकी वजह से ही खुद को खुशकिस्मत समझेंगी।

  1. उसे अपना सारा वक्त दे

रिश्ते वक्त मांगते हैं। अगर आपके पास वक्त नहीं है तो आप रिश्तों के लिए वक्त निकालना सीखे। दोस्तो लड़की को खुश करने के लिए आप उसके साथ मिलने का प्लान बना सकते हैं। अगर किसी कारण आप मिल नही पा रहे तो दिन या रात में थोड़ा समय उसे जरूर दें।

  • कभी कभी आप अपने दोस्तो के साथ होते हैं और उसे नजरंदाज कर देते हैं। लड़कियों को यह बात बिलकुल भी पसंद नहीं होती है। इसलिए अगर आप किसी जगह व्यस्त हैं तो आप उसे फोन या मैसेज के माध्यम से एक बार जरूर बता दें।
  • लड़कियों को अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ अलग वक्त बिताना पसंद होता है। हो सके तो महीने में जरूर थोड़ा टाइम निकाले और अपना समय उसे जरूर दे। इससे वो काफी खुश होगी।

  1. उससे कभी भी झूठ न बोलें

झूठ से तो हर किसी को नफरत होती है। झूठ ऐसी चीज है जो आपका रिश्ता कमजोर कर सकता है। हमेशा लड़की के साथ सच बोलें चाहे उससे कोई हानि भी क्यों न हो रही हो।

  • अगर आप नए नए किसी लड़की के साथ रिलेशन में आए हैं या आप किसी लड़की से बात करते हैं और आपके दिल में उसके लिए प्यार है तो झूठ बोलना आपके लिए खतरे से खाली नही है।
  • लड़की को अगर कही से भी पता चल गया कि आप झूठ बोल रहे हैं तो ध्यान रखिए आपका बना बनाया काम बिगड़ सकता है। आपका रिश्ता भी टूट सकता है।
  • जो भरोसा लड़की आप में दिखाती है वो आप भी उस पर करे। जरा सोचिए अगर वो आपसे झूठ बोलेगी तो आपको कितना बुरा लगेगा।

  1. तेज आवाज में बात न करें

लड़का और लड़की दोनो एक बराबर हैं। अगर आप उसका सम्मान करेंगे तो वो आपका सम्मान करेगी। 

अगर आपको कितना भी गुस्सा आया पर अपनी पार्टनर का खास खयाल रखे। उस पर कभी भी न चीखे। अन्यथा यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है।

  • कभी भी उसे नीचा न दिखाए। अगर आप सोचते हो कि आप लड़के हैं और वो लड़की है तो आप उस पर धाक जमा सकते हैं तो यह सरासर गलत है। यह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।
  • अपने गुस्से को नियंत्रित करना सीखे। अगर आपको लगता है आप गुस्से में काफी तेज बोलते हैं तो इसे कंट्रोल करें। आप अपने गुस्से को कम करने के लिए कोई हॉबी अपना सकते हैं। जैसे आप जिम जा सकते हैं।

  1. खास दिनो का ध्यान रखे

यह एक ऐसी चीज है जो लड़कियों के लिए काफी अहम होता है। अगर कोई भी अहम तारीख है तो आप अपने फोन में रिमाइंडर लगा ले। ऐसे मौके को भूलकर भी न जाने दें, ऐसी तारीखों पर उन्हे बताएं कि वो आपके लिए कितनी जरूरी है।

  • ऐसे तारीख उसका जन्मदिन हो सकता है या आप दोनो की एनिवर्सरी हो सकती है। अगर उसका जन्मदिन है तो आप उसके लिए केक, फूल या उसकी पसंद की कोई चीज लेकर जा सकते हैं।
  • एनिवर्सरी के दिन कुछ ऐसा खास करे जिससे आप दोनो की किसी एकांत जगह पर समय बिताने का मौका मिले। ऐसे टाइम पर उसके करीब रहे और थोड़ा रोमांटिक बनें।
  • अगर आप उनसे ऐसे में नही मिल पा रहे हैं तो उसे उसकी पसंद का गाना रिकॉर्ड करके भेजे या कोई वीडियो मैसेज भेज दे जिसमे आप अपनी फीलिंग्स को बयां कर रहे हों।

  1. कॉन्फिडेंट बनकर रहें

अपने रिलेशन में हमेशा लीडर बनकर रहें। लड़कियां उन लोगो से बेहद खुश रहती हैं जो अपने आप में कॉन्फिडेंट होते हैं। लड़कियों को ऐसे लोगो के साथ अपना फ्यूचर नजर आता है। कॉन्फिडेंट रहने से मतलब है कि आप ऐसा नहीं कि किसी को कॉपी करने लगे। कॉन्फिडेंट का मतलब है कि आप जैसे हैं वैसे ही बनकर रहे। कोई भी दिखावा न करें। अपने अंदर अच्छी क्वालिटीज को बढ़ाए जिससे लड़की आपको पसंद करेगी और आपसे खुश रहेगी।

  • अपने आप को बिलकुल सीरियस बनाके न रखे। एक दम खडूस न रहे। थोड़ा मजाक करना सीखें। मजाक करते टाइम आप ध्यान रखे कि आप सामने वाले को ठेस न पहुंचा रहे हों।
  • हाइजीन का विशेष ध्यान रखे। जब भी आप घर से बाहर निकले तो अच्छे कपड़े पहनकर, अपने बाल सेट करके और अपने नाखून आदि को सेट करके निकलें। इससे आपका एक अलग प्रभाव पड़ेगा।

  1. झगड़े से बचें

झगड़ा तब होता है जब आप दोनो लोग किसी चीज को समझते नही है। आपके रिश्ते में छोटे मोटे मन मुटाव होते रहेंगे। 

दसवां तरीका ‘ लड़की को खुश कैसे करे ‘ का यही है कि आप अपने मन मुटाव को लड़की के साथ कैसे सुलझाते हैं।

  • अक्सर हम जब लड़ाई करते हैं तो हम कुछ ऐसी बातें बोल देते हैं जो हमे नहीं बोलनी चाहिए। ऐसी चीजों से बचने का यह ही तरीका है कि अपने आपको शांत रखे।
  • अगर आपको लगता है आपकी गलती नही है तो आप लड़की के शांत होने का इंतजार करे। जब वो शांत हो जाती है तो उसे प्यार से नजरो में नजर डालकर समझाए और दिखाए कि आपको उसकी परवाह है।
  • कोशिश करिए की मैसेज के माध्यम से लड़ाई बिलकुल भी न करे। अगर आपको लगता है आपके बीच कोई गलतफहमी हुई है तो आप उसे फोन कॉल या वीडियो कॉल करके सुलझा सकते हैं। 
  • मैसेज करते टाइम यह बातें काफी बढ़ जाती है और कभी कभी हमारी बातों का भी गलत मतलब निकाल लिया जाता है जबकि हमारा ऐसा मानना नही होता है।
और पढ़ें: | Also Read:   Girlfriend ko kaise manaye in Hindi | रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने के 24 बेस्ट तरीके

  1. छोटी छोटी चीजों का ध्यान रखें

छोटी चीज जैसे आई लव यू बोलना या उसे बताना कि वो आपके लिए कितनी स्पेशल है। इसके अलावा जब भी आप किसी जगह से निकल रहे हैं तो उसके लिए दरवाजा खोलना। यह चीजे लड़कियों को बेहद पसंद होती हैं।

  • मान लीजिए आप दोनो कही बाहर घूमने गए हैं। मौसम काफी ठंडा हो रहा है। अगर ऐसे में आपकी गर्लफ्रेंड को ठंड लग रही है तो उसे अपना स्वेटर या जैकेट दे दें।
  • अगर उसकी तबियत खराब है तो ऐसे में आप उसके लिए चाय, गर्म सूप आदि लेकर जा सकते हैं।
  • अगर आप लोग दूर रहते हैं तो उसका कोई काम है जो वो बीमार होने के टाइम पर नही कर सकती है आप उसे करके दे सकते हैं।

  1. उसके लिए रोकटोक न करें

लड़कियों को वो लड़के बिलकुल पसंद नहीं होते जो डॉमिनेटिंग होने लगते हैं। हमेशा ध्यान रखे कि लड़की के लिए कुछ भी रोक टोक न करें।

  • मान लीजिए लड़की कही घूमने जाना चाहती है तो ऐसा बिलकुल भी न कहें कि वहां मत जाओ, यह मत करो और वो मत करो।
  • उसे भी अपनी लाइफ को वैसे ही एंजॉय करने दे जैसे आप खुद कर रहे हैं। उसे अपना बराबर का दर्जा दें इससे वो खुश होगी।

  1. उससे अपना दिनचर्या शेयर करें

आप अपने दिनचर्या की चर्चा उनसे जरूर करे। ऐसा करने से वो आपके साथ जुड़ा हुआ महसूस करती हैं। 

तेरहवां तरीका ‘ लड़की को खुश कैसे करे ‘ का यह है कि उससे सलाह मशवरा करे और उसके बाद जरूरी निर्णय ले।

  • लड़कियों को यह आदत काफी पसंद होती है। अगर आप ऐसा करेंगे तो इसके बदले में वो आपसे और प्यार करेगी। अगर आप उसकी बात से सहमत भी न हो तब मिलकर बात करें और समस्या सुलझाएं।
  • कई बार आपके पास कहने के लिए कुछ नहीं होता है। ऐसे में आप पुरानी बातों को याद कर सकते हैं। आप जो भी सोच रहे हों वो उसके साथ साझा करे। ऐसे में आपके पास बातें कभी कम नहीं होंगी।

  1. उसे स्पर्श करे और बेहतर महसूस कराएं

हाथ पकड़ना और हाथ पकड़ के लंबी वॉक पर जाना लड़कियों को पसंद होता है। थोड़ा सा छूने से भी बेहतर महसूस करती हैं।

  • अगर आप उसके साथ हैं तो उसको गले लगाए, उसकी पीठ सहलाए और चेहरे को छूते हुए माथे पर एक किस करें।
  • अगर आप उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहते हैं तो कोई ऐसी जगह चुने जो बिलकुल एकांत हो और उसकी हामी हो। ऐसे टाइम पर फोरप्ले के लिए वक्त निकाले। इससे लड़कियां उत्तेजित होती हैं और काफी पसंद करती हैं। 
  • अगर आप दोनो सहमत है तो उसके माथे पर किस करने के बाद उसका पूरा बॉडी चूमे और उसे एहसास दिलाएं कि वो आपके लिए ही बनी है।

  1. रोमांटिक बने

लड़कियों को वो लड़के काफी पसंद होते हैं जो खुले में अपने प्यार का इजहार कर सकें। हालांकि कुछ लोगो को खुले में प्यार जताना पसंद नही होता है। अगर आप सोशल मीडिया चलाते हैं और आपका रिलेशन पब्लिक है तो उस पर हक जताने से बिलकुल भी न कतराएं।

  • उसकी निगाहों में नजर डालते हुए उससे बात करे। इससे वो महसूस करेगी कि जो भी आप कह रहे हैं वो बिलकुल सच है।
  • ध्यान रखे उसके लुक्स के अलावा हर चीज की तारीफ करे जिससे आप उसकी ओर आकर्षित हुए और आपको उससे प्यार हुआ है।
  • आपको उसके सोचने का तरीका अच्छा लग सकता है या जब आप उदास हो तो उसे आपको खुश करने का तरीका आपको बढ़िया लग सकता है। ऐसी चीजों को ध्यान रखें और वक्त आने पर उसे जरूर एहसास दिलाएं कि आपकी जिंदगी में उसकी अहमियत है।

और पढ़ें : किसी लड़की को कैसे भूले

Ladki ko Khush Kaise Kare फोन पर – 7 तरीके

लड़की को फोन पर कैसे खुश करें
लड़की को फोन पर कैसे खुश करें

थोड़ी देर आराम से बात करें

जब भी आपके पास खाली समय हो तब आप लड़की से बात करे। कोशिश करिए कि आप रात के समय लड़की से बात करें। यह वो समय होता है जब आप सभी कामों से फ्री होते हैं।

  • हमेशा ध्यान रखे कि लड़की से ऐसे टाइम पर बात न करें जब आप काम कर रहे हो। अगर आप ऐसा करेंगे तो आप न तो बात कर पायेंगे और न ही काम कर पायेंगे।
  • जब भी आप लड़की से बात करे तो उसे पूरा अटेंशन दीजिए। उसकी बात को ध्यान से सुने और अपने दिल की बात उससे शेयर करे। इससे वो खुश होगी कि उसे ऐसा लड़का मिला है जो अपना अब कुछ उसके साथ शेयर करने के लिए तैयार है।

उसकी तुलना दूसरो से न करें

हर एक लड़की अपने आप में अलग है। हमेशा ध्यान रखें कि कभी भी उसकी तुलना किसी से न करे। लड़कियों को यह बात बिलकुल पसंद नहीं होती है। इसके चलते वे नाराज भी हो जाती हैं।

  • ध्यान रखे कि आप लड़की को खुश रखना चाह रहे हैं तो जरूरी नहीं कि उससे प्यार भरी बात करते रहें। कभी आपके पास प्यार भरी बातें नही होती है। ऐसे में आप उससे पुरानी बातें कर सकते हैं।
  • कभी वो आपसे लड़ाई भी करेगी तो यह भी ध्यान रखे कि आप गलत को गलत कहें और सही को सही। लड़कियों को हां में हां मिलाने वाले लड़के पसंद नही होते हैं।
  • कई बार किसी उदाहरण के तौर पर लड़की को समझाने की कोशिश करते हैं कि क्या गलत है और क्या सही है। ऐसे में अगर आपको लगता है आपकी बात सही है तो अपनी बात पर टिके रहें।
और पढ़ें: | Also Read:   Ladki Impress Kaise Kare Whatsapp Par in Hindi | लड़की को इंप्रेस कैसे करे व्हाट्सएप पर (9 तरीके)

एक अच्छे listener जरूर बने

एक अच्छा listener बनना किसी भी रिलेशनशिप में बहुत जरूरी है। जब तक आपको नही पता होगा कि लड़की आपसे क्या चाहती है तो आप कैसे उसे खुश रख पाएंगे।

  • अगर आप लड़की को खुश रखना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको उसकी बाते सुननी होंगी और उनमें इंटरेस्ट आपको लेना पड़ेगा। अगर आप ऐसा करेंगे तो उसे काफी अच्छा महसूस होगा।
  • जब भी आप लड़की से फोन पर बात करे तो सबसे पहले उसकी बात खत्म होने दें उसके बाद ही बोलें। कई बार लड़की जब बोल रही होती है और आप उसे बीच में टोक दें तो वो रुक जाती है और बाते भूल जाती है। इस वजह से इस बात का खास खयाल रखें।

बोरिंग बातों से बचे

फोन पर अगर आप लड़की से बात कर रहे हैं जिसके साथ आपका रिलेशन नया है या आप किसी के साथ रिलेशन में आने वाले हैं तो बोरिंग बातों बिलकुल भी न करे। इससे लड़की आप में इंटरेस्ट लेना भी बंद कर सकती है।

  • मान लीजिए आप किसी लड़की से बात कर रहे हैं और आप उससे बोलें कि ‘और सुनाओ’। इसके बाद उसका जवाब हो कि ‘सब बढ़िया तुम सुनाओ’। ऐसी बातों से बचें।
  • लड़की को फोन पर थोड़ा छेड़ते रहे जिससे जब वो आपसे मिले तो काफी एक्साइटेड हो।

उसे उसके परिवार के बारे में गलत न बोले

कई बार जब आप लड़की से बात कर रहे होते हैं तो वो आपको अपने परिवार के बारे में भी बातें बताती है। ऐसे टाइम पर लड़की आपको अपने परिवार के किसी सदस्य के बारे में कुछ बताए और थोड़ा सा नेगेटिव भी बोले तो उसे बाद में समझाएं।

  • मान लीजिए किसी लड़की की अपने भाई के साथ लड़ाई रहती है। वो आपको बताती है कि उसका भाई काफी खराब है।
  • ऐसे मामले में परिवार के खिलाफ बोलने से बचे। इस टाइम पर लड़की को समझाएं कि उसका परिवार उसकी फिक्र करता है। इस वजह से वो उसके बारे में ज्यादा सोचते हैं।
  • अगर आप लड़की से ऐसी पॉजिटिव बातें करेंगे तो आपका एक अलग ही प्रभाव होगा और वो आपसे खुश रहेगी। इस तरह से वो आपका और आपके परिवार का भी पूरा सम्मान करेगी।

उसे क्यूट विडियोज भेजे और फिजिकल टेंशन बढ़ाएं 

अगर आप लड़की से दूर रहते हैं तो समय समय पर कुछ ऐसा करें जो उसे पसंद आएगा। इसमें आप खुद का डांस का वीडियो भेज सकते हैं या कोई गाना गाकर सुना सकते हैं।

  • जब आप यह चीजे करेंगे तो लड़की आपसे खुश रहेगी। समय समय पर आप फोन के माध्यम से फिजिकल टेंशन भी बढ़ा सकते हैं।
  • आप उससे रोमांटिक बातें कर सकते हैं। जैसे कि अगर तुम पास होती तो तुम्हे कही जाने नही देता। तुम मेरे लिए जरूरी हो आदि।
  • जब आप फोन पर बात कर रहे हैं तो कोशिश करिए कि आप लड़की को सुलाने के बाद खुद सोएं। लड़कियों को यह बात काफी पसंद आती है।

और पढ़ें : लड़की को इंप्रेस कैसे करे

सलाह : Ladki ko Khush Kaise Kare

लड़की को खुश कैसे करे : सलाह
लड़की को खुश कैसे करे : सलाह

हमारी ओर से अगर आप सलाह लेना चाहते हैं कि लड़की को खुश कैसे करे तो इन बातों का खास खयाल रखें :

  1. जब भी आपसे मिलकर लड़की अपने घर जा रही हो तो उसे यह जरूर बोले कि घर पहुंचकर मैसेज कर देना।
  1. अगर लड़की का काफी देर तक कोई मैसेज न आए तो आप उसे याद दिलाए कि आप उसे मिस कर रहे हैं।
  1. लड़की के साथ हमेशा ईमानदारी से पेश आएं। कभी भी कुछ ऐसा न करें जिससे लड़की को आपकी वजह से काफी तकलीफ हो।
  1. कोशिश करिए कि दूसरी लड़कियों से आप बचें। अगर आपकी दूसरी लड़कियां भी दोस्त हैं तो अपनी गर्लफ्रेंड से उनका परिचय करवाए और कोशिश करे कि ज्यादा लड़कियों से दूर रहें।
  1. अगर आप किसी लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड बना रहे हैं तो ध्यान रखें कि वो ही आपकी सबसे अच्छी महिला मित्र होनी चाहिए।
  1. अगर वो किसी बात को लेकर परेशान है तो उससे उसकी परेशानी जानें। कोशिश करें कि आप उसकी परेशानी दूर कर पाएं।
  1. अगर आप उसकी परेशानी दूर नही कर पा रहे हैं तो यह ध्यान रखें कि ऐसे टाइम पर आप उसका मजाक न बनाए या उससे लड़ाई ना करें।

NOTE : उम्मीद है आपको यह ब्लॉग लड़की को खुश कैसे करे (Ladki ko Khush Kaise Kare) पसंद आया होगा। आप इस ब्लॉग में दिए हुए सभी तरीको का जरूर इस्तेमाल करे और देखे आपको पार्टनर आपको एक अलग नजरिए से देखेंगी और आपसे ज्यादा प्यार करेंगी।


और पढ़ें : लड़की को इंप्रेस कैसे करे व्हाट्सएप पर

Frequently Asked Questions (FAQs)  

अपने प्यार को कैसे खुश करें?

अपने प्यार को खुश करने के लिए उसकी बातों को सुने और समझे, अहम दिनो पर स्पेशल महसूस कराएं और उसके सपनों को पूरे करने के लिए उसकी मदद करें।

पत्नी को खुश करने का तरीका क्या है?

पत्नी को खुश करने के लिए उनके साथ समय बिताइए, फिजिकल रिलेशन को नियमित तौर पर बनाए, उन्हे गिफ्ट लेकर दें और कभी कभार डिनर पर बाहर लेकर जाएं।

लड़की लडको से क्या चाहती हैं?

लड़किया लडको से एक परफेक्ट मैन बनने की उम्मीद करती हैं। लड़कियां चाहती हैं कि लड़के उनके साथ समय बिताएं और उनके सुख दुख के साथी बनें।

लड़कियों को लडको में सबसे ज्यादा क्या अच्छा लगता है?

लड़कियों को वो लड़के ज्यादा पसंद होते हैं जिनमे लीडरशिप क्वालिटी हो, समझदार हो और जिनका कोई सपना हो जिसके लिए वो जी जान लगाने को तैयार रहते हों।

लड़कियों को मर्द में क्या पसंद होता है?

लड़कियों को मर्द में एक जेंटलमैन की क्वालिटी, जो उनकी बात माने, जो उनसे सबसे ज्यादा प्यार करे आदि पसंद होता है।


ALSO READ:


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *