किसी लड़की को कैसे भूले

Ladki Ko Kaise Bhule in Hindi | किसी लड़की को कैसे भूले (12 बेस्ट तरीके)

Ladki Ko Kaise Bhule – आपके साथ ऐसा हो शायद आपका पास्ट अच्छा न रहा हो। आप जिससे सच्चा प्यार करते हो उस इंसान ने ही आपको धोखा दिया हो। ऐसे में आपका उनसे ब्रेकअप कर लेना ही अच्छा है। ब्रेकअप के बाद सवाल यही आता है कि किसी लड़की को कैसे भूले कि आपको उसकी याद न सताए।

इसके साथ ही हम Yelp Eat24 के द्वारा की गई एक स्टडी को भी देखेंगे जिसमे 2000 लोगो पर स्टडी करते हुए बताया गया है कि आपको अपने एक्स पार्टनर (लड़की) को भूलने में कितना समय लग सकता है और आप अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए कब तक तैयार हो पाते हैं।

अगर आप किसी लड़के से प्यार में थे तो आपको उसे भूलने में तकलीफ तो होगी। यह ऐसी तकलीफ है जो ज्यादातर लोग अपने जीवन में एक न एक बार देखते हैं। इससे निकलने का जरिया इतना भी कठिन नहीं है। आइए अब डिटेल में जानते हैं कि आप Kisi Ladki ko Kaise Bhule और लड़की को भूलने के लिए किन गलतियों से बचे।

Kisi Ladki ko Kaise Bhule
Kisi Ladki ko Kaise Bhule

किसी लड़की को कैसे भूले | Kisi Ladki ko Kaise Bhule in Hindi

जिस लड़के का किसी लड़की के साथ ब्रेकअप हो जाता है, ऐसे में बाद में लड़की को भूलना मुश्किल होता है। अगर आपके साथ भी ऐसे हुआ है तो आप नीचे लिखे हुए तरीके लड़की को भूलने के लिए अपनाएं।

Ladki Ko Kaise Bhule
Ladki Ko Kaise Bhule
  1. लड़की से कोई भी संबंध न रखे
  2. लड़की से संपर्क खत्म कर दे
  3. अपने आप को बेहतर बनाएं 
  4. अपनी दर्द किसी मित्र से बांटे
  5. अकेले न रहे बल्कि किसी के साथ रहे
  6. उसे सोशल मीडिया से ब्लॉक कर दें
  7. अपने दोस्तो के साथ समय बिताए
  8. कॉमन फ्रेंड्स से कुछ महीने दूरी बनाए
  9. नए रिश्ते ढूंढने को तैयार रहें
  10. लड़की दोस्तो के साथ बात करे
  11. उसके फोटो वीडियो भी सब हटा दें
  12. अपनी कोई नई हॉबी ढूंढे 

Ladki Ko Kaise Bhule?

Ladki Ko Kaise Bhule
Ladki Ko Kaise Bhule

लड़की को भूलने के लिए आप कई तरीके अपना सकते हैं। यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है कि आप किस तरीके से लड़की की यादों से बाहर निकलते हैं। ऐसे ही कुछ तरीके आइए जानते हैं।

सच स्वीकार करे

सबसे पहले आपको किसी लड़की को भूलने में आपको खुद को यह स्वीकार करना होगा कि वो आपकी जिंदगी से जा चुकी है। जब आप दुखी हो तो यह याद रखे यह हालत एक न एक दिन सही हो जायेंगे। आपको हमेशा ही उस लड़की की याद नहीं आएगी।

चाहे आपने उस लड़की से कितना भी प्यार किया या उसके साथ भविष्य के सपने देखे पर ध्यान रखे वो लड़की आपके सारे सपने तोड़कर जा चुकी है। ऐसे में आपको खुद को मजबूत रखना है और अपने आपको बेहतर बनाने पर ध्यान देना है। 

जैसे कि आप पहले जो वक्त लड़की के साथ बिताते थे। अब आप अपने वक्त को कोई नई स्किल सीखने में लगा सकते हैं। यह करने के लिए आपको यह पॉइंट्स जरूर ध्यान रखे।

लड़की से कोई भी संबंध न रखे

जब आपका और लड़की का रिश्ता खत्म हो जाता है तो कई बार लड़की की तरफ से कोशिश रहती है कि वो आपके साथ दोस्त बनकर रहे।

लेकिन दोस्तो अगर आप उसके जितने करीब रहेंगे उतनी ही आपकी फीलिंग्स बाहर आएंगी। इसे बेहतर यह है कि आप उससे सारे संबंध खत्म कर दें।

लड़की से संपर्क खत्म कर दे

कई ऐसी जगह होती है जहां पर आपको वो लड़की मिल सकती है। जैसे कि आप किसी रोड पर जा रहे हैं और वो उस रोड पर अक्सर घूमती है तो ऐसे रोड पर ही जाने से बचे। अगर आपका कोचिंग भी एक है तो ऐसे में आप उस कोचिंग को ही छोड़ दीजिए।

आप अपने आपको चाहे कितने भी मजबूत दिखाए पर जब आप उस लड़की को देखेंगे तो आपको तकलीफ होगी। ऐसा भी हो सकता है कि आप काफी देर तक लड़की के बारे में ही सोचते रहे। इसलिए इसका तरीका यह ही है कि उससे डायरेक्टली और इंडिरेक्टली सारे संपर्क खत्म कर ले।

आपको यह थोड़ा मुश्किल लगेगा लेकिन याद रखिए एक टूटे हुए पेड़ को आप पानी कितना भी लगा ले वो पुराने जैसा कभी नहीं हो सकता। प्यार का रिश्ता ऐसा है आपको बार बार तकलीफ देगा। इससे बेहतर आप खुद की सुनी और ऐसी लड़की से दूरी बना लें।

दूसरो के साथ दुख बांटे

जब आपने सच स्वीकार कर लिया है कि वो लड़की आपकी जिंदगी से जा चुकी है। अब आपको उसके जाने का दुख होगा। आपको उसकी अच्छी आदतें जो भी होंगी याद आएंगी। उस लड़की की भी आपको याद आयेगी।

इस समय आपको दुखी नहीं रहना है। जब आपका ब्रेकअप होता है तो आप में बहुत एनर्जी होती है। आप उस एनर्जी को किसी ऐसे कार्य में लगा सकते हैं जिससे आपके और काम भी बनने लगे। जैसे आप खुद पर काम कर सकते हैं।

अपना दर्द किसी दोस्त को बताएं

अगर आप ज्यादा दुखी महसूस कर रहे हैं तो सबसे पहले आप अपने सबसे करीब दोस्त के साथ अपनी पीड़ा बताएं। ध्यान रखिए कि यह दोस्त आपका ऐसा हो जो इस वक्त में आपको कुछ गलत चीज खाने या पीने को न कहे।

कई दोस्त इस बीच ऐसे होते हैं जो आपको शराब या सिगरेट की आदत भी लगवा देंगे। ऐसे दोस्तो से आपको बचना है। अगर आपको लगता है कि आपके किसी दोस्त के बताने से भी दुख कम नहीं हुआ तो आप किसी मेडिकल प्रोफेशनल की मदद ले सकते हैं।

अपने आप को बेहतर बनाएं

ब्रेकअप के बाद अपने आप को मजबूत करने के लिए आप नई हॉबी अपना सकते हैं। जब आप ऐसा करेंगे तो आप नए लोगो से रूबरू होंगे और आपका मन लगा रहेगा। जैसे अगर आपको जिम में इंटरेस्ट है तो आप जिम जाकर बॉडी बना सकते हैं।

इसके अलावा आप नई स्किल्स सीख सकते हैं जिनसे आप पैसा कमा सकते हैं। अगर आप यह टाइम ऐसी चीज सीखने में लगाएंगे तो एक न एक दिन आपकी पार्टनर (लड़की) को भी दुख महसूस होगा कि उसने इतने अच्छे लड़के को छोड़ दिया जो खुद से इतना बेहतर कर पा रहा है।

वार्तालाप की एक सीमा बनाए

जब आप किसी दोस्त या परिवार वाले के साथ होते हैं तो लोग आपसे सवाल पूछते हैं कि कैसे क्या हुआ। कई बार लोग आपसे तरह तरह के सवाल पूछते हैं जिनसे आपको परेशानी होती है।

और पढ़ें: | Also Read:   Girlfriend ko kaise manaye in Hindi | रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने के 24 बेस्ट तरीके

अगर आपको अपने किसी मित्र या परिवार के किसी प्रश्न से ऐसे समय में परेशानी हो रही है तो आप उनसे साफ तौर पर बोल सकते हैं कि आपको वक्त चाहिए और आप यह बातें नही कर चाहते हैं क्योंकि इनसे आपको तकलीफ होती है। इसलिए आप यह बाते न करे। 

अगर आपके दोस्त उस लड़की से आपकी बात कराने की कोशिश इसलिए करे कि उससे बात करने से आपका मन सही होगा तो आप बात करने के लिए मना कर दे। इससे आपका थोड़ी देर तो आराम मिलेगा लेकिन आपको बाद में तकलीफ होगी। इसलिए आप उन्हे प्यार से मना कर दीजिएगा। 

अगर आप इस तरह से कहेंगे तो उन्हे बुरा भी नहीं लगेगा और वो आपकी बातों को समझेंगे। ऐसे टाइम में आपको इन्हे निराश भी नही करना है क्योंकि आपको मित्र और परिवार दोनो की जरूरत है।

अकेले न रहे बल्कि सबके साथ रहे

जब आपको किसी लड़की से धोखा मिल जाता है। ऐसे में आप अपने परिवार और मित्रों से और करीबी बना ले। जब आप रिलेशनशिप में होते हैं तब आपके पास मित्रो और परिवार के लिए ज्यादा वक्त नहीं होता है।

असल मे जब आपको कोई दुख होता है तो आपकी सबसे पहले मदद आपके मित्र या परिवार वाले ही करते हैं। इसलिए आप जब परेशान हो तब बिल्कुल भी अकेले न रहे बल्कि अपने दोस्त और परिवारजनों की सहायता दुख से उभरने के लिए लें।

लड़की को सोशल मीडिया से ब्लॉक कर दे

जब सीमा निर्धारित करने की बात आती है तो आप सबसे पहले लड़की को अपने सोशल मीडिया से ब्लॉक कर दे। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो लड़की आपको कभी भी मैसेज या कॉल कर सकती है जिससे आपको दिक्कत होगी।

लड़की के साथ सीमा निर्धारित करने का मतलब यह भी है कि आप उसके साथ कोई भी दोस्ती का संबंध रखने से भी बचे। अपना मन को और बेहतर करने के लिए आप अपनी महिला मित्र जिनसे आप पहले नही मिल पाते थे, उनसे मिल सकते हैं और बात कर सकते हैं।

अगर आपके फोन में लड़की के पिक्चर या वीडियो है तो उन्हे समय से पहले डिलीट कर दीजिए। अगर आप ऐसा कर देते हैं तो आप सुकून में रहेंगे। जैसे कि आपने यह नहीं किया और आपको कभी लड़की की याद आई तो आप उसके फोटो और वीडियो को घंटो तक देखते रहेंगे जिससे आपको परेशानी होगी।

दोस्तो से मिलकर बातचीत करे 

अगर आप जब रिलेशनशिप में थे और आप अपने दोस्तो को वक्त नहीं से पाते थे तो यह ही सही वक्त है कि आप उनसे मिलकर बातचीत करे।

अपने दोस्तो के साथ समय बिताए

क्या आपको कोई ऐसी चीज है जो दोस्तो के साथ करना पसंद हो? क्या कोई ऐसी जगह है जहां आप सब जाते थे पर अब समय की वजह से नही जा पाते हो तो ऐसी जगह घूमने का प्लान बनाए।

अपने दोस्तो को समय दे और पुरानी दोस्ती और गहरी बनाए। आपके दोस्त ही अगर ब्रेकअप हुआ है तो आपको इस समस्या से बाहर निकलेंगे। दोस्तो के साथ रहने से आपको लड़की को भूलने में आसानी होगी।

कॉमन फ्रेंड्स से दूरी बना लें

कई बार कॉमन फ्रेंड्स आपको लड़की की याद दिलाते रहते हैं। आप उनसे कहकर एक सीमा निर्धारित कर दे और अगर आपको लगता है फिर भी वो आपकी बात नही समझेंगे तो आप उनसे कुछ समय के लिए दूरी बना लें।

कॉमन फ्रेंड्स से आप जब भी मिलने जाए तो आप यह उन्हे बोल सकते है कि उस लड़की के बारे में आपसे बात न करे। अगर आप ऐसा करेंगे तो आपको लड़की को भूलने में परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा।

नए लोगो को जिंदगी में आने दे

अपनी जिंदगी में नए लोगो के आने के लिए जगह हमेशा खुला रखे। आप ध्यान रखे कि जो आपकी जिंदगी से जा चुका है वो चला गया और वो अब वापस नहीं आ सकता है। अगर वापस आ भी गया तो पहले जैसी बात नही होगी।

नए रिश्ते ढूंढने को तैयार रहे

आप नई नई जगह जाए। वहां पर लोगो से मिले। अगर आपको लगता है कोई लड़की से आपकी वाइब्स मैच कर रही हैं तो आप उसके साथ समय बिता सकते हैं।

अगर आपको वो पसंद आए तो आप कुछ महीनो का समय लेकर उनसे अपने रिश्ते की बात करना शुरू कर दे।

लड़की दोस्तो के साथ बात करे

आप अपनी लड़की दोस्तो से भी इस बीच बात कर सकते हैं। क्या आपकी एक्स गर्लफ्रेंड को आपका अपनी लड़की दोस्तो से बात करना अच्छा नहीं लगता था?

अगर हां तो यह सही वक्त है आप उनके साथ जुड़े और बात करे जिससे आपको बेहतर महसूस होगा।

और पढ़ें : लड़की को इंप्रेस कैसे करे

सच्चे प्यार को भूलने के लिए क्या करे?

सच्चे प्यार को भूलने के लिए क्या करे?
सच्चे प्यार को भूलने के लिए क्या करे?

किसी लड़की को कैसे भूले – अगर आपने किसी से सच्चा प्यार किया और उसने आपको छोड़ दिया तो यह बहुत तकलीफ देता है। लेकिन इससे बाहर निकलना इतना भी कठिन नहीं है जितना हम समझ लेते हैं। इसके लिए आपको इन बातों का ध्यान रखना है।

उनसे जुड़ी चीज से दूर रहे

अगर आपको लड़की छोड़कर कही चली गई है और वो आपसे संपर्क में भी नही है। आपने कई कोशिश कर ली और लड़की आपसे बात करना नही चाहती है तो आप उसे भूलने के लिए उससे संबंधित जितनी भी चीज हैं उनसे दूर हो जाए।

मान लीजिए आपके फोन में लड़की के फोटो और वीडियो हैं तो उन्हे समय से ही डिलीट कर दीजिए। अगर लड़की ने आपको कोई गिफ्ट दिया है तो आप उसे वो गिफ्ट वापस कर दीजिए। आपको गिफ्ट लौटाने में तकलीफ तो हो सकती है पर यह ध्यान रखे कि यह आपके लिए ही बेहतर है।

एक जरूरी ब्रेक ले ले

थोड़े दिन के लिए आप एक ब्रेक जरूर ले ले। इस ब्रेक में आप किसी ऐसी जगह जाएं जहां आपको जाना पसंद है। जैसे कि आप पहाड़ों में जा सकते या अपने उन दोस्तो से मिलने जा सकते हैं जिनसे आप काफी समय से मिले नही है।

यह ब्रेक आपको एक अलग ऊर्जा प्रदान करेगा। इस ब्रेक से आप अपनी रोजाना की दिनचर्या से हटकर कुछ अलग करेंगे तो आप और अच्छा महसूस करेंगे।

अपने आप को मजबूत बनाए

आपके साथ जो होना था वो हो चुका हैं। आप अपनी एक्स पार्टनर को अपने दिमाग में पकड़कर न बैठे कि उसने आपको धोखा दिया है और आप उससे बदला लेंगे। इससे आपको कुछ नही मिलने वाला है।

और पढ़ें: | Also Read:   Ladki Impress Kaise Kare Whatsapp Par in Hindi | लड़की को इंप्रेस कैसे करे व्हाट्सएप पर (9 तरीके)

इसकी जगह आप अपने आप को भावनाओं से बाहर निकाले और मानसिक रूप से मजबूती पर ध्यान दें। अगर आप मानसिक रूप से मजबूत होंगे तो जीवन में आने वाली हर परेशानी से आप जीत जायेंगे।

कुछ नए लोगो से मिले

आप नए लोगो से मिलने के लिए हमेशा तैयार रहे। एक लड़की के जाने से आपकी लाइफ खत्म नहीं हुई है बल्कि आपको अपनी लाइफ सुधारने का नया मौका मिला है।

नए लोगो से मिलने के लिए आप नई हॉबी में अपना इंटरेस्ट जगा सकते हैं। आप चाहे तो डांस,जिम, सिंगिंग आदि भी कर सकते हैं।

अपने काम में व्यस्त रहे

आपके जो जरूरी काम है उनकी आप अपना दिन शुरू होने पर एक लिस्ट बना ले। आप अगर ऐसे व्यस्त रहेंगे तो आपको लड़की के बारे में सोचने का मौका भी नहीं मिलेगा।

अगर आपके पास कोई भी काम नहीं है और परिवार में कोई बिजनेस करता है तो आप उनका हाथ बंटा सकते हैं। अगर आप खाली बैठकर वक्त जाया करेंगे तो कुछ फायदा नहीं होगा और आप लड़की की याद में और खोते चले जायेंगे।

मनोचिकित्सक से परामर्श ले

अगर आपने अपने दोस्त और अपने परिवार के साथ भी अपनी परेशानी बता दी और तब भी आप अच्छा महसूस नहीं कर रह हैं तो ऐसे में आप एक बार मनोचिकित्सक से बात करे और उनसे परामर्श ले ले।

कई बार लोग इन कारणों की वजह से डिप्रेशन का भी शिकार हो जाते हैं। इसलिए मनोचिकित्सक ऐसे परिस्थिति से निकलने में आपकी मदद कर सकते हैं।

जीवन में नई शुरुआत करे

जीवन में सुख और दुख लगे रहेंगे। आपको अपना भविष्य बेहतर करने पर ध्यान देना है। अगर आप अपना भविष्य अच्छा कर लेंगे तो आपके पास वो सब कुछ होगा जो आपको चाहिए।

जैसे कि आप अपने काम में मन लगाएंगे तो आगे चलकर आपको बढ़ा फायदा हो सकता है। अगर पढ़ाई के मन लगाएंगे तो आगे चलकर आपको एक अच्छी नौकरी भी मिल सकती है।

जीवन में किसी एक लड़की के जाने से कभी भी न रुके बल्कि जीवन की एक नई शुरुआत करे जिससे आप आगे अपना नाम रोशन इस दुनिया में कर पाएं।

और पढ़ें : लड़की को प्रपोज कैसे करे

लड़की से ब्रेकअप के बाद आगे कैसे बढ़े?

लड़की से ब्रेकअप के बाद आगे कैसे बढ़े?
लड़की से ब्रेकअप के बाद आगे कैसे बढ़े?

लड़की से ब्रेकअप के बाद कुछ अच्छा नही लगता है। ऐसा लगता है कि आपकी दुनिया ही खत्म हो गई है। लेकिन असल में अगर देखे तो आपको एक नया मौका मिला है जिसका फायदा आप उठाकर आगे बढ़ सकते हैं।

अपने आप को व्यवस्थित करे

अगर आपको लगता है कोई रोड या कोई दुकान ऐसा है जहां पर आपकी एक्स पार्टनर की मिलने की संभावना ज्यादा है तो ऐसे रास्ते से बचकर निकल जाए।

आप अगर उनसे अगर कही मिले भी तो शारीरिक संपर्क बिल्कुल तोड़ दे। अगर वो आपके पास भी आने की कोशिश करे तो थोड़ा दूरी बना लें।

इस समय ज्यादा समय सोशल मीडिया पर न गवाएं। इसकी जगह आप इस समय की किसी ऐसे काम में लगाएं जिसका आपको फायदा मिल सकता है।

बाहर निकले और काम करे

लड़की की यादों से बाहर निकलने के लिए आप अपने शहर में बाहर घूमने जाएं। कभी आप स्टेशन या रोडवेज की तरफ जाएं और वहा देखे कि कितने लोग बेघर हैं जिनके रहने के लिए छत भी नही है और खाने का भी उन्हे पता नही रहता कि मिलेगा या नहीं।

आप अपने आप को खुशनसीब समझे कि आपके पास घर और खाने के लिए तो है। अगर आपके पास वो लड़की नही है तब भी कोई बात नही उससे आपका कुछ भी नही बिगड़ने वाला है।

आप बाहर निकलकर देखे और अपना मूड सही करे। अगर आपको ऑफलाइन काम करने में ज्यादा रुचि है तो आप कोई ऐसा काम देख ले। अगर आप ऑनलाइन कुछ करना चाहते हैं तो आप घर बैठे ही कुछ न कुछ स्किल्स सीखते रहे।

दर्द को स्वीकार करे

आप दर्द को स्वीकार कर लीजिए कि जो होना है वो आपके साथ हो चुका है। इसके बाद जो भी मित्र आपके उस लड़की से जुड़े हुए हैं। उनसे कुछ दिन की दूरी बना ले या उनसे आप यह कह दे कि वो क्या कर रही है और कैसी है। यह सब बताने की आपको जरूरत नहीं है।

इस बीच कोई चीज अगर है जिसे देखकर आपको उसकी याद आती है तो ऐसी चीजों से दूर रहे। इस बीच बदला

एक अच्छे सहयोगी को ढूंढे

अब आपको ऐसे सहयोगी की तलाश करनी है जो आपकी बातों को सुने और समझे। यह कोई लड़का आपका दोस्त या कोई लड़की भी हो सकती है।

जो भी समय आप पहले उस व्यक्ति के साथ बिताते थे। अब आप इनमे से अपने दोस्तो और परिवार के बीच समय बिता सकते हैं।

अगर आप किसी महिला सहयोगी को ढूंढ़ते हैं तो हो सकता है आगे चलकर वो ही आपका प्यार बन जाए। हालांकि ध्यान रखे कि आपको पुराने प्यार को भूलना और नए व्यक्ति को अपनी जिंदगी में आने के लिए वक्त देना है।

अपनी फीलिंग्स को लिखे

आपको लगता है आपके साथ बहुत गलत हुआ है। आप चाहकर भी उस परिस्थिति से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। आप अपनी भावनाओं को किसी से कहना चाहते हैं परंतु आपको कोई मिल नही रहा है।

ऐसे में आप एक सादा कागज ले और जो भी आपके दिमाग में आए आप सब कुछ उस पर लिख दे। अब अगली बार आपको उस व्यक्ति की याद आए तब आप याद करे कि पहले ही आपने उस व्यक्ति के बारे में सोचकर काफी वक्त व्यतीत कर दिया है और अब आपके पास उसके लिए कोई वक्त नहीं है।

लड़की की नकरात्मक बात याद करे

क्या लड़की ने आपके साथ कुछ गलत किया है? क्या लड़की कुछ आपके मना करने के बाबजूद भी ऐसा करती थी जो आपको पसंद नही था?

अगर कोई ऐसी बात है जो कि लड़की आपका नही मानती थी और आप पर उसका बुरा प्रभाव पड़ता था। इसलिए इन बातों को याद करे और एक कागज़ पर लिखे जिससे आपको ध्यान रहेगा और आप उसे भूलने में सक्षम होंगे।

अपने आप को सम्मान दें

आप अपना वैल्यू समझे। जिस व्यक्ति से आप प्यार करते थे उसने आपकी वैल्यू नही समझी। अब आपको अपनी नजर में ऊपर उठना है।

अब आपको ऐसा बनना है जिसका आप तो सम्मान करे ही साथ में जो भी आपसे मिले वो आपको सम्मान दे। इसके लिए आप अपने शारीरिक और अपने मानसिक विकास का काम करें।

और पढ़ें: | Also Read:   Ladki Ko Josh me Kaise Laye | लड़की को जोश में कैसे लाए (15 Tips)

और पढ़ें : लड़की को इंप्रेस कैसे करे व्हाट्सएप पर

लड़की को भूलने में कितना समय लगता है?

लड़की को भूलने में कितना समय लगता है?
लड़की को भूलने में कितना समय लगता है?

Yelp Eat 24 के द्वारा अमेरिका में दो हजार लोगो पर सर्वे हुआ। इस स्टडी से लोगो के आंसू एक महीने 12 दिन बाद ब्रेकअप की वजह से आना बंद हो गए। इसके 4 दिन बाद ही लोगो में यह सहनशक्ति भी आ गई कि वे लड़की का नंबर भी डिलीट कर सकें।

इसके बाद फिर से किसी को डेट करने के लिए अमेरिकन लोगो को करीब तीन महीने 11 दिन का वक्त लगा। अगर देखा जाए तो अमेरिकन लोगो ने ब्रेकअप के बाद अपना सारा समय टीवी देखने, डेट्स पर जाने, सोशल मीडिया से दूर रहकर और डेटिंग ऐप्स पर ही बिताया।

अमेरिकन लोगो को अपने एक्स पार्टनर का फोटो डिलीट करने में भी लगभग 7.5 हफ्ते का वक्त लगा। अपनी एक्स पार्टनर को अपने दोस्तो के साथ कन्वर्सेशन में न लाने में 8 हफ्ते का वक्त लगा। इसके बाद स्टडी के अनुसार किसी और को डेट करने के लिए लगभग 13.5 हफ्तों का वक्त लग जाता है। यह वही वक्त होता है जब आप अपनी एक्स पार्टनर को भूल पाते हैं।

सलाह – Ladki Ko Kaise Bhule

लड़की को कैसे भूले कि उसकी याद न आए
किसी लड़की को कैसे भूले
  1. अगर लड़की आपके साथ बुरा करे। आपको धोखा देकर किसी और लड़के के साथ रिलेशनशिप में आ जाए तो ऐसे में आप कोई गलत कदम न उठाए। जैसे कि कुछ लड़के इस स्थिति में लड़की को परेशान करना शुरू कर देते हैं।
  2. जब भी आप अपने किसी दोस्त को अपने ब्रेकअप की बात बताएं या उनसे आप इस दर्द से उभरने के लिए मदद ले तो इस बात का ध्यान रखे कि वो आपको शराब या सिगरेट पीने को कहे तो उन्हे मना कर दे और कुछ दिन की दूरी बना लें।
  3. लड़की का कोई भी फोटो अपने गैलरी में या अपने ईमेल पर न रखे। आपका मन होगा शुरू में रखने का लेकिन ध्यान रखिए उसे आप तुरंत ही डिलीट कर दे। इससे आप लड़की की याद में परेशान नहीं रहेंगे।
  4. लड़की का कोई भी फोटो या वीडियो जो आपके साथ हो, उसे भी वायरल न करे। इससे आपको हानि हो सकती है।
  5. लड़की का सम्मान करे और यह ध्यान रखे कि जैसे वो लड़की आपको मिली थी। ऐसे ही आपके जीवन में कोई नई लड़की भी वक्त के साथ आ ही जायेगी। ध्यान रखें कि आपका जीवन उस लड़की के आने से पहले भी चल रहा था और उसके बाद में भी चलता रहेगा।
  6. आप अपने दिमाग में यह ख्याल भी कभी न लाए कि वो लड़की आपके पास वापस आ जायेगी। अगर वो लड़की आपसे सच में प्यार करती तो जाती ही नही और अगर भविष्य में वो कभी वापस आने की कोशिश करे तो इसका मतलब है कि उसे आपके जैसा इंसान ही नही मिला। इसलिए अपने मन को मजबूत बनाए और कोई नई लड़की ढूंढे।
  7. कभी भी आप अकेला महसूस करे तो अपने किसी मित्र या परिवार के सदस्य से बात कर ले। कभी भी अपने आप को अकेले में न रखे। इससे आपको डिप्रेशन या एंजाइटी भी हो सकती है।
  8. उस लड़की की याद आना तो स्वाभाविक है क्योंकि वो आपसे और आपके दिल से जुड़ी थी। ऐसे में आप अपने आप को रिलेशन टूटने के लिए दोषी न ठहराए।
  9. जल्दबाजी में भी कोई फैसला न ले। अगर आपको लगता है कि कुछ रैड फ्लैग्स आपको लड़की में पसंद नही है तो ऐसी लड़की देखे जो आपके मन मुताबिक हो। रिश्ते में आने के लिए जल्दबाजी न करे बल्कि रिश्तों को वॉट दें।
  10. जब आप अकेले में होंगे तो आपका रोने का मन भी होगा। जब आपको लगे कि आपको रोना आ रहा है तो एक बार में ही अपने मन को हल्का करने के रो लें। बार बार रोने से बेहतर है कि आप एक कागज़ ले और उस पर लिखे कि आपको क्या बातें परेशान कर रही है। इससे जरूरी आपको थोड़ा आराम मिलेगा।

निष्कर्षLadki Ko Kaise Bhule

उम्मीद है आपको यह लेख लड़की को कैसे भूले पसंद (Ladki Ko Kaise Bhule) आया होगा। अगर आपने अपनी पार्टनर को भूलने का मन बना लिया है तो आप यह तरीके जरूर अपनाएं और अपनी जिंदगी में आगे बढ़िए।

आपको कई ऐसे चेहरे आगे मिलेंगे जो आपको पसंद आयेंगे। अभी हार न माने और कुछ गलत कदम न उठाए। इसकी जगह अपने आप को बेहतर बनाने पर ध्यान दे। 

एक बार जरूर ध्यान रखिएगा अगर आपकी जिंदगी से कोई जाना चाहता है तो जाने दीजिए। उसे आप न रोके। अगर आपने ऐसा किया तो भविष्य में वो रिश्ता आपको तकलीफ दे सकता है।

अंत में हम यही कहेंगे कि आप इस लेख Ladki Ko Kaise Bhule में दी गई सलाह को मानकर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ सकते हैं। वैसे आपने तो यह जान लिया कि लड़की को कैसे भूले पर अगर आपका कोई दोस्त इस समस्या को लेकर परेशान है तो आप उनके साथ भी इस लेख को साझा करना न भूले। धन्यवाद।

और पढ़ें : लड़की को खुश कैसे करे

Frequently Asked Questions (FAQs)  

अपने प्यार को भूलने के लिए क्या करना चाहिए?

अपने प्यार को भूलने के लिए उससे दूरी बना लेनी चाहिए। इसकी जगह आप नई हॉबी अपना सकते हैं और नए लोगो से मिल सकते हैं।

किसी को भूलने में कितना समय लगता है?

अमेरिका में हुई एक स्टडी के अनुसार किसी को भूलने में आपको 13.5 हफ्ते का वक्त लग सकता है।

जिसे हम प्यार करते हैं उसे कैसे भूले?

जिसे हम प्यार करते हैं उसे भूलने के लिए हमे उससे सारे संपर्क खत्म करने होंगे। उससे संबंधित जो चीज होती हैं जैसे कोई गिफ्ट, फोटो, वीडियो आदि। इन सब से दूरी बनानी होगी।

किसी को भूल नहीं पा रहे हैं तो क्या करें?

अगर आप किसी को नहीं भूल पा रहे हैं तो अपने मित्र, परिवार के सदस्य या मनोचिकत्सक की सहायता लें।

प्यार को भूलकर आगे कैसे बढ़े?

प्यार को भूलकर आगे बढ़ने के लिए सबसे पहले आप सच स्वीकार करे और सोचे जो जाना है जो चुका है और अपनी जिंदगी में नए लोगो को आने के लिए जगह दें।

गर्लफ्रेंड को कैसे भूले?

गर्लफ्रेंड को भूलने के लिए उसकी नकरात्मक बातें याद करे और उससे सारे संपर्क तोड़ दें। कोई भी बात को सुलझाने की कोशिश न करे। अगर उसने आपके साथ कुछ गलत किया है वो भी याद करें। यह चीज़ें ही उसे भूलने में आपकी मदद करेंगी।


ALSO READ:


Posted

in

by

Tags:

Comments

One response to “Ladki Ko Kaise Bhule in Hindi | किसी लड़की को कैसे भूले (12 बेस्ट तरीके)”

  1. […] और पढ़ें : किसी लड़की को कैसे भूले […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *