लड़की को इम्प्रेस कैसे करे

Ladki ko Impress Kaise Kare in Hindi | लड़की को इंप्रेस कैसे करे (18 Tips) 

Ladki ko Impress Kaise Kare – क्या आप किसी लड़की को पसंद करते हैं? क्या आप उस लड़की को पटाना चाहते हैं? अक्सर हमारे इर्द गिर्द ऐसे कई लड़कियां होती हैं जिनमे से कोई एक हमारा दिल ले जाती है।

लेकिन जब कोई लड़की दिल ले जाए तो सुकून कहां होता है। वो लड़की आपके स्कूल, कॉलेज या कोचिंग की हो सकती है या हो सकता है उससे आपको मुलाकात किसी शादी में हुई हो। आप मेरी बात से रिलेट कर पा रहे होंगे। इसलिए अगर आप किसी लड़की को इंप्रेस करने की सोच रहे हैं और आपको नही पता कि किसी लड़की को कैसे पटाएं तो चिंता मत कीजिए।

अक्सर कुछ लड़कियां भाव नहीं देती हैं। अब आपको उनकी नजरों में आने के लिए कुछ न कुछ तो करना ही होगा। इसीलिए आज हम इस ब्लाग में बात करेंगे कि लड़की को कैसे पटाते हैं या लड़की को इंप्रेस कैसे करे।

Ladki ko Impress Kaise Kare | लड़की को इंप्रेस कैसे करे

किसी भी लड़की को इंप्रेस करना इतना भी मुश्किल नहीं है। इसके लिए आपको कुछ जरूरी बातो का पता होना चाहिए कि लड़कियों को कैसे लड़के पसंद और नापसंद होते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं। 

Ladki ko Impress Kaise Kare
Ladki ko Impress Kaise Kare

Anjaan Ladki ko Impress Kaise Kare (11 Tips)

अगर आप किसी ऐसी लड़की (अनजान लड़की) को इंप्रेस करना चाहते हैं जिसे आप पहले अच्छी तरह से नही जानते हैं। इसके लिए आप यह लड़की पटाने का तरीका अपनाएं।

अच्छी ड्रेस पहने

  • सबसे पहले आपको अपने अच्छा दिखने पर काम करना चाहिए। इसके लिए आप दिन में कम से कम एक बार जरूर नहाए।
  • दिन में 2 बार ब्रश करे और माउथवॉश का भी यूज करे। अपनी बियर्ड को कट करके रहे जिससे आप स्मार्ट दिखे।
  • पर्सनल हाइजीन के बाद आप अपने ड्रेसिंग सेंस को इंप्रूव करे। इसके लिए आप अच्छे और फिट कपड़े पहने।

बात करने का माहौल बनाए 

  • सबसे पहले आप यह देखे कि लड़की किसी के साथ तो नही है। कही ऐसा ना हो कि लड़की अपने किसी भाई के साथ आई हो और आपका काम जो बनने वाला था वो बिगड़ जाए।
  • जब आप ऐसा करने वाले हो तो देखे कि लड़की बिल्कुल अकेली हो। जब लड़की अकेली हो तो आप उससे बात करने का कोई बहाना ढूंढें। इसके बाद अगर आपका कोई कॉमन फ्रेंड है तो उसके साथ मिलकर खुद का परिचय करवाए।
  • एक बार अपने कॉमन फ्रेंड से जरूर मालूम कर ले कि क्या लड़की सिंगल है? अगर ऐसा नहीं है तो कोशिश करिए कि ऐसे लड़की को अप्रोच करने से बचे। अगर आपकी गर्लफ्रेंड को कोई ऐसे अप्रोच करे तो आपका भी बुरा लगेगा।

दोस्ती के लिए हाथ बढ़ाए

  • तीसरा तरीका लड़की को कैसे इंप्रेस करे का यह है कि जब आपकी लड़की से जब जान पहचान हो जाए और आपको पता चल गया कि लड़की सिंगल है तो उसके बारे में और जानने की कोशिश करे। लड़की को ऐसा लगना चाहिए कि आप उसमे रुचि दिखा रहे हैं।
  • अगर लड़की ऐसे में आपको भाव नही दे रही है तो बिलकुल भी जबरजस्ती न करे।
  • अगर लड़की आपसे बात करने में इच्छुक है तो उसके सोशल मीडिया हैंडल के बारे में पूछें और दोस्ती के लिए हाथ बढ़ाए।

सोशल मीडिया पर कनेक्टेड रहे

  • अब आपने पहला पढ़ाव पूरा कर लिया है। लड़की के सोशल मीडिया हैंडल मिलने के बाद उन्हें फॉलो करे।
  • अब लड़की को पहला मैसेज कोई प्रश्न भेजे। जैसे कि आप उससे बता सकते हैं कि तुम्हे पता है पार्टी में तुम्हारे जाने के बाद क्या हुआ? आप अपने हिसाब से सवाल कर सकते हैं।
  • इस तरह से आपकी लड़की से बात होना शुरू हो जाएगी। कोशिश करिए कि बातों में आप लड़की को बोर न करे। लड़की को हसाए और लड़की आपकी ओर आकर्षित होगी।
  • अब आपकी लड़की से बात होना शुरू हो गई हो तो उसकी तारीफ करना न भूले। 

लड़की की पसंद और न पसंद जाने

  • अब आप लड़की से बात करने लगे हैं तो लड़की जरूर आप में इंटरेस्टेड है। अगर लड़की इंटरेस्टेड नही होती तो वो आपसे बात ही नही करती।
  • अब आपको सोशल मीडिया के माध्यम से ही लड़की से उसकी पसंद और नापसंद के बारे में जानना है। आपको कुछ ऐसे बातें करनी है और निकलवानी है जो आप दोनो को ही पसंद हो।
  • जैसे अगर आपको किताब पढ़ना पसंद है और लड़की को भी यह पसंद है। अब आपको किताबो से रिलेटेड ही बात करनी है। इससे आपको एक टॉपिक मिल गया जिसमे आप दोनो को इंटरेस्ट है। यह इंटरेस्ट ही आगे चलकर आपको लड़की के करीब लेकर आएगा।
  • इस तरह से आप कुछ ऐसे टॉपिक पर बात करे। जब किताबो की बात आए तो आप कह सकते हैं कि आपको रोमांटिक किताबे अच्छी लगती हैं। इस तरह से आप लड़की को हिंट देना शुरू कर दें कि आप उसे पसंद करते हैं।
  • इस तरह से लड़की आपसे आपकी रोमांटिक लाइफ के बारे में भी पूछ सकती है। आप ऐसे में जवाब दे सकते हैं कि काश तुम्हारे जैसी कोई मिलती तो अपना बना पाते।
  • हमेशा ध्यान रखे कि आप लड़की से जितना फ्लर्ट कर सकते हैं, वो जरूर करिए। इससे लड़की को आपसे बात करने में और मजा आयेगा।

बिना घबराए बात करे

  • छठा तरीका लड़की को कैसे इंप्रेस करे का यह है कि लड़की से आप बिना घबराए बात करे। कोशिश करिए कि आप बीच में थोड़ा थोड़ा गायब रहें। ऐसा इसलिए कि लड़की आपके बारे में जानने के लिए और इच्छुक होगी।
  • लड़की से बात करते समय एक लीडर की तरह व्यवहार करे। यह भी ध्यान रखे कि आप ऐसा कुछ न बोल कि जिससे लड़की को परेशानी हो और आपका काम खराब हो जाए।
और पढ़ें: | Also Read:   Ladki Kaise Pataye Formula In Hindi | लड़की कैसे पटायें फार्मूला (20 टिप्स)

और पढ़ें : लड़की से फोन पर बात कैसे करे

डेट पर जाए और आई कॉन्टैक्ट बनाए

  • अब दूसरे पढ़ाव में लड़की से मूवी जाने या किसी जगह बाहर मिलने की बात करे। अब अगर लड़की सच में आप में रुचि रखती है तो वो आपको जरूर हां करेगी। लेकिन अगर लड़की ऐसे ही आपको 4-5 बार टाल दे तो ऐसी लड़कियों से बचे।
  • इसका सीधा रास्ता आपके लिए यही है कि उसे इग्नोर करे और किसी दूसरी लड़की की तलाश करे और उसे इंप्रेस करने की कोशिश करे।
  • अगर लड़की आपके साथ डेट पर या मूवी जाने को हां कर देती है तो उससे आई कॉन्टेक्ट बढ़ाए। डेट पर खाने में उसकी पसंद या ना पसंद का खयाल रखे।
  • अगर आप मूवी देख रहे हैं तो लड़की का हाथ अपने हाथ में लेने की कोशिश करे। उसके बाद लड़की आपका साथ दे तो उसे एक किस करे। यह पूरा ध्यान रखिएगा कि लड़की अगर आपको हिंट दे तभी यह करे अन्यथा यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

दिखावे से बचे

  • कुछ इस तरह से आप लड़की के करीब आने लगेंगे। इस वजह से आप दिखावे से बचे। आप कुछ ऐसे न दिखाए जिसमे आप बहुत अच्छे हो और लड़की आपसे बुरी है। एक तरह से उसकी तुलना न करे।
  • उसे अपनी तरह ही समझे। उसके जीवन में ज्यादा दखलंदाजी न करे वरना वो आपसे दूर भी हो सकती है।
  • अब थोड़ा समय आप अपने आप को दे। कोशिश करिए कि आप थोड़ा कम ऑनलाइन आए। इससे लड़की आपके बारे में जानने को उत्सुक होगी कि ऐसा क्या हुआ है।
  • अब लड़की को आप अपने दिल की बात बताए कि आपको उससे प्यार हो गया है।

जल्दबाजी बिलकुल न करे

  • जब आपने अपने दिल की बात लड़की को बता दी तो उसका जवाब सुनने की ज्यादा जल्दबाजी न करें।
  • लड़की को आपके बारे में सोचने का पूरा वक्त दें। इस बीच लड़की आपको मैसेज कर रही है तो बात करते रहे लेकिन थोड़ा कम ऑनलाइन रहें।

इग्नोर करे

  • दसवां तरीका लड़की को कैसे इंप्रेस करे का यह है कि अगर लड़की ने न कह दिया और कहा कि वो आपके साथ सिर्फ दोस्त बनकर रहना चाहती है तो चिंता न करे।
  • ऐसे में आप लड़की से कुछ दिन के लिए दूर रहे और उसे इग्नोर करे। इसकी जगह आप अपने आप पर काम करे और अपनी वैल्यू को बढ़ाए।
  • अगर लड़की ने आपके लिए हां कर दिया तो यह काफी अच्छी बात है। 
  • अगर आप लड़की को इग्नोर नही करना चाहते है और वो आपकी दोस्त बन चुकी है। इसके लिए हम अगली हेडिंग में बात करेंगे कि दोस्त लड़की को कैसे इंप्रेस करे।

जेंटलमैन की तरह पेश आए

  • ध्यान रखिए किसी भी लड़की से आप बात करे तो जेंटलमैन की तरह ही पेश आए। किसी को भी आपसे शिकायत नहीं होनी चाहिए।
  • अब आप अपने आप पर ध्यान दे। एक अच्छे व्यक्ति बने।
  • अगर लड़की आपकी इर्द गिर्द ही रहती है तो अपने दिनचर्या को थोड़ा बदले और कोई ऐसी हॉबी ढूंढे जो आपको पसंद हो, उसमे आप अपना वक्त बिताए।

और पढ़े – लड़की से फ्लर्ट कैसे करे

दोस्त लड़की को कैसे पटाएं (7 Tips)

दोस्त लड़की को इंप्रेस कैसे करे – अगर कोई लड़की आपकी दोस्त है और आपको उसके लिए अपने दिल में फीलिंग्स है और आप उसे अपनी गर्लफ्रेंड बनाना चाहते है तो आप यह तरीका अपनाएं।

लड़की को इंप्रेस कैसे करे
दोस्त लड़की को कैसे पटाएं

पता करे कि वो आपके बारे में क्या सोचती है

  • जब हम किसी दोस्त को पटाने का सोचते हैं तो सबसे पहले हमे यह पता कर लेना चाहिए वो हमारे बारे में क्या सोचती है। पहले आप दोनो दोस्त रहे हैं, लेकिन अब आप दोस्ती से आगे बढ़ना चाहते है। इसलिए जान ले कि क्या वो आपके साथ रिलेशनशिप में इंटरेस्टेड होगी या नहीं।
  • आप उसके दिल की बात जानने के लिए अपने किसी कॉमन फ्रेंड के जरिए बात कर सकते हैं। अगर वो आपसे बात करते हुए नर्वस होने लगी है तो भी ध्यान रखे। इसका मतलब यह है कि वो भी आपके लिए कुछ न कुछ फील करने लगी है।
  • अगर आपको लगता है कि आपका फैसला सही है तो अब आप उसे पटाने की कोशिश करे। हो सके तो अपने किसी कॉमन फ्रेंड से उसके दिल में यह बात भी डलवा दें कि आप उसे पसंद करने लगे हैं।

ज्यादा फ्लर्ट करे

  • जब आप दोस्त होते हैं तो लड़कियां आपको कुछ बातें बताती हैं। जैसे उन्हे कोई लड़का पसंद हो या किसी लड़के ने उन्हे प्रपोज किया हो। अब आपको अपने आपको बदलना है आपको वो नही बनना है जिसे वो बताती थी कि उसे यह लड़का पसंद है।
  • यहां मेरे कहने का मतलब है कि आपको फ्रेंडजोन नही होना है। अगर आप फ्रेंडजॉन से बचना चाहते हैं तो उसके साथ जितना हो सकता है आप फ्लर्ट करे।
  • फ्लर्ट करते टाइम अच्छी पिकअप लाइन यूज करे जिससे उसके दिल में आपके लिए कुछ अलग फीलिंग्स आए और वो आपके हिंट समझे। जब वो आपकी दोस्त होती है तो आप और आसानी से उसके साथ फ्लर्ट कर सकते हैं।

अपने आप पर काम करे

  • जब आपके लुक्स अच्छे होते हैं तो लड़कियां वैसे भी आप पर काफी मरती है। लुक्स पर काम करने का मतलब है कि आप अब बेहतर ड्रेस पहने, जिम ज्वाइन करे और अपनी पर्सनल हाइजीन का भी ध्यान रखे।
  • अब आपको लगता है कि वो आपसे कही मिलने वाली है तो ऐसे में आप घर से बन ठन कर निकले। अपने बाल सेट रखे। अपने पास हमेशा रुमाल रखे। अच्छे और साफ कपड़े और जूते पहने।
  • घर से निकलने से पहले अगर आप कोई अच्छी खुशबू वाला परफ्यूम लगा ले तो यह आपके लिए और बेहतर होगा।
  • अब जब भी आप उससे मिले मजेदार बातें करे और कोई देवदास की तरह सीरियस इंसान बन के न रहे। अगर आप मजाक करेंगे, खुश रहेंगे और उससे बात करेंगे तो आप उसे जल्दी इंप्रेस कर पायेंगे।
और पढ़ें: | Also Read:   Ladki Se I Love You Kaise Bulwaye | लड़की से I Love You कैसे बुलवाए (21 तरीके)

उसमे रुचि दिखाए (हिंट दे)

  • अब आप लड़की को थोड़ा थोड़ा छेड़े। उसे थोड़ा सा परेशान कीजिए। जैसे मिलने पर उसके बाल खीच लीजिए। लेकिन इतना तेज भी मत करना वो मुड़के आपको मारे। ध्यान रखिए कि हद से ज्यादा परेशान उसे न करे।
  • अब कोशिश करिए कि उसके साथ आप फिजिकल कॉन्टैक्ट बढ़ाए। जब भी आप उससे मिले उसे हग करे। लेकिन ध्यान रखिएगा कि वो इससे अच्छा महसूस कर रही है या नही। जब भी आप उससे बात करे अपने फोन को दूर रखे, कही ऐसा ना हो आप अपने फोन से या किसी और चीज से डिस्ट्रैक्ट हो जाए।
  • अब आपका फोकस सिर्फ वो लड़की है जिसे आप अपनी गर्लफ्रेंड बनाना चाहते हैं। जब भी वो आपसे बात करे तो उसे बीच में रोक टोक न करे, उसका पूरा बात सुनने के बाद ही खुद बात करना शुरू करे।
  • वो जब भी कोई बात अपनी आपसे शेयर करे तो उसमे रुचि दिखाए। उसे बिल्कुल भी मजाक में न ले। जब आप बाहर कही हो तो उसके साथ अपना खाना भी शेयर करे।
  • आप उसके लिए वो व्यक्ति बने जब भी वो परेशान हो या उसे कोई मदद चाहिए हो तो सबसे पहले आपको बताए। ऐसे में जब आप उसकी मदद करेंगे तो वो भी अच्छा महसूस करेगी कि वास्तव में ही आपको उसकी परवाह है।

दोनो बाहर घूमने जाए

  • आप दोनो अकेले ही बाहर घूमने का प्लान बनाए। ऐसे में आप डेट पर जा सकते हैं। ऐसा जगह ढूंढे जहां आप दोनो ही हो और आपका जानने वाला कोई भी न हो।
  • ऐसा इसलिए करे कि अगर आपका कोई दोस्त आसपास होगा तो आप ज्यादा बेहतर तरह से अपने दिल की बात नहीं कर पाएंगे।
  • जब आप दोनो अकेले हो तो आप उसके पैरो को अपने पैर से टच कर सकते हैं। ऐसे में उसका रिएक्शन देखे अगर वो अच्छा महसूस कर रही है तो इसे जारी रखे।
  • बीच बीच में उसे एहसास दिलाते रहे कि वो इस दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की है।

उसे दिल की बात बताए

  • अब जब वो आपके साथ घूम के भी आ गई है तो इसका मतलब यह है कि आप में वो इंटरेस्टेड है। अब आपको उसे कॉम्प्लीमेंट्स देते रहना है।
  • आपको उसे बताना है कि उसके साथ होने से आप कैसा महसूस करते हैं, जब वो साथ होती है तो आप कंप्लीट लगते हैं और वो आपके लिए काफी स्पेशल है।
  • आपको यह सब करते हुए उसके रिएक्शन पर जरूर ध्यान रखना है। अगर वो जरा भी अच्छा महसूस न करे तो अपने आप को वही रोक दें।
  • आप उसे बता सकते हैं कि आप अपने रिश्ते को और आगे बढ़ाना चाहते हैं। क्या वो उसमे साथ दे पाएगी या नही? एक तरह से आप उसे प्रपोज कर सकते हैं। 
  • इन बातों में ज्यादा वक्त न गवाएं, क्योंकि वो पहले से ही आपकी दोस्त है। आप जो भी कहे नजरो में नजर डालकर पूरी सच्चाई के साथ कहे।

दोस्ती खराब न करे

  • प्रपोज करने के बाद अगर लड़की के हां कर दिया तो यह काफी अच्छी बात है। परंतु अगर वो न भी कर दे तो हिम्मत न हारे।
  • कई बार लड़कियां रिलेशनशिप के लिए तैयार नहीं होती हैं, लेकिन आपके प्यार में सच्चाई है तो वो एक न एक दिन जरूर मान जायेगी।
  • अगर वो उस चीज के लिए तैयार न हो तो अपने आप को वक्त दे लेकिन अपने दोस्ती के रिश्ते को बिल्कुल भी खराब न होने दे।
  • आपको कुछ टाइम के लिए ईगो भी आ सकता है कि कैसे उसने आपको मना कर दिया। इस समय आप अपने आप को और बेहतर करने में काम सकते हैं। आप कोई नई हॉबी अपना सकते हैं या आप चाहे तो कोई दूसरी लड़की ढूंढ सकते हैं।

और पढ़ें : किसी लड़की को कैसे भूले

लड़की को सोशल मीडिया पर इंप्रेस कैसे करे

लड़की को इंप्रेस कैसे करे
लड़की को सोशल मीडिया पर कैसे इंप्रेस करे

अगर आप किसी लड़की से सोशल मीडिया पर बात करते हैं और आप उसे पटाना चाहते हैं तो आप यह जानने के लिए इच्छुक होंगे ही कि लड़की को इंप्रेस कैसे करे व्हाट्सएप पर, फेसबुक पर या इंस्टाग्राम पर। वैसे लड़कियों को सोशल मीडिया के माध्यम से पटाना थोड़ा आसान होता है। अगर आप मिलकर उनसे बात करते हैं तो आप घबरा भी जाते हैं। आइए जानते हैं।

Ladki ko Impress Kaise Kare व्हाट्सएप पर 

लड़की को इंप्रेस कैसे करे
लड़की को व्हाट्सएप पर इंप्रेस करने का तरीका

लड़की को व्हाट्सएप पर इंप्रेस करने के लिए आप यह तरीके अपना सकते हैं।

  1. सबसे पहले आपको लड़की का नंबर लेना है। अगर आपके पास लड़की का नंबर है तो जब भी लड़की कोई व्हाट्सएप स्टोरी लगाए तो आपको कोई फनी मैसेज करना है।
  1. लड़की से आप व्हाट्सएप पर स्टोरी के जरिए या आप उसे जानते हैं तो मैसेज के जरिए बात कर सकते हैं। जब भी आप लड़की से बात करे तो प्यार से बात कीजिए। उससे फ्लर्ट करे। उससे मजाक करे। उससे इतना एक्साइटेड कर दे कि उसके चेहरे पर जो स्माइल है वो आपसे बात करते करते अचानक ही आ जाए करे।
  1. व्हाट्सएप पर बात करते टाइम रोज सुबह और रात को गुड मॉर्निंग और गुड नाईट बोलना न भूले। सुबह को गुड मॉर्निंग के मैसेज भेजने के बाद ही आपका बात करने का फ्लो ऐसा बन जायेगा कि आपकी बात चलती रहेगी।
  1. रात में सोने से पहले लड़की से बात करे। ऐसे टाइम पर उसे खूब हसी दिलाए। कोशिश करिए कि आप लड़कियों से रात में ही बात करें। यह ऐसा टाइम होता है जब वे अपनी फैमिली से और अपने दोस्तो से फ्री होती है और कोई भी डिस्टर्ब करने वाला नही होता है।
  1. जब आप लड़की से बात कर रहे हैं तो हमेशा उसके लिए उपलब्ध न रहे। आपकी उससे बाहर भी एक दुनिया है। उसमे अपना पूरा टाइम दे। जब आप लड़की को थोड़ा कम टाइम देते हैं और आपके ऑनलाइन न दिखे तो लड़की आपके बारे में सोचती है। अगर आप में लड़की इंटरेस्ट दिखा रही है तो आप व्हाट्सएप फोन कॉल पर उससे बात कर सकते हैं। आपको लगता है कि आप फोन पर लड़की को बोर कर देंगे तो इसे अवॉइड करें।
  1. अगर आपको लगता है आप ज्यादा फोन पर बात नही कर पाते है तो आप ऐसी पार्टनर ढूंढिए जिससे आप सच में आकर्षित हो। जब आप किसी से सच में आकर्षित होते हैं तब आप उसे अपनी सारी बातें बताना पसंद करते हैं। आपने दिन से लेकर रात तक क्या किया और क्या हुआ, ऐसे बहुत बातें होती हैं जो कभी खत्म ही नही होती है।
  1. आप टाइम टाइम पर लड़की को क्यूट मैसेज लिखकर भेज सकते हैं इससे लड़की स्पेशल फील करेगी। दूसरा तरीका इसका यह है आप लड़की को लव लेटर लिखकर उसे व्हाट्सएप कर सकते हैं। यह सब आप तभी करे जब आपको लगता है कि लड़की आप में इंटरेस्ट दिखा रही है।
और पढ़ें: | Also Read:   Kisi Ladki ko Kaise Tadpaye | लड़की को तड़पाने के 12 तरीके

और पढ़ें : लड़की को इंप्रेस कैसे करे व्हाट्सएप पर

.

Ladki ko Impress Kaise Kare फेसबुक पर 

लड़की को इंप्रेस कैसे करे
लड़की को फेसबुक पर इंप्रेस करने का तरीका

लड़की को फेसबुक या इंस्टाग्राम पर इंप्रेस करने के लिए आप यह तरीके अपना सकते हैं।

  1. जैसे सोशल मीडिया का क्रेज बढ़ा है वैसे ही लड़कियां पटाना सोशल मीडिया की वजह से और आसान हो गया है। फेसबुक या इंस्टाग्राम पर लड़की को इंप्रेस करने के लिए अच्छी प्रोफाइल पिक्चर लगाए।
  1. जब भी आप अपने पिक्चर डाले कोशिश करिए कि अपनी अकेली की ही डालिए। पिक्चर में आप सेंटर ऑफ अट्रैक्शन होने चाहिए जिससे लड़की का फोकस आप पर ही जाए।
  1. फेसबुक पर या इंस्टाग्राम पर डायरेक्ट किसी से दोस्ती के लिए न कहे। इसके लिए आप उनके पिक्चर पर कॉमेंट कर सकते हैं या उनकी स्टोरी पर रिप्लाई कर सकते हैं।
  1. स्टोरी या कॉमेंट में रिप्लाई करके आप उनकी तारीफ कर सकते हैं। उन्हे बता सकते हैं कि आप उनके बारे में क्या सोचते हैं। एक चीज इसमें ध्यान रखे कि जिस लड़की को आप पसंद कर रहे हैं क्या वो असली अकाउंट है।
  1. अब आपको लड़की पटाने के लिए उसके साथ चैट शुरू करना होगा। चैट शुरू करने के लिए आप किसी प्रश्न से शुरुआत करें। अगर आप लिखेंगे कि हाई यू आर सो क्यूट तो उम्मीद है आपको जवाब नही मिलेगा।\
  1. लड़कियों को अक्सर लड़के ऐसे मैसेज भेजते हैं। कोशिश कीजिए कि आप कुछ अलग करे जिससे आप लड़की की नजर में आ जाए।
  1. जब भी आप किसी से बात करे अपने मैनर्स न भूले। लड़की से अच्छी तरह से पेश आते और उसका सम्मान करे।

और पढ़ें : किसी लड़की की तारीफ कैसे करे 

सलाह – लड़की को इंप्रेस करते टाइम यह गलती न करे

लड़की को इंप्रेस कैसे करे
लड़की को इंप्रेस करते हुए यह गलती न करे
  1. कभी भी अनजाने में लड़की को दुख पहुंचाने की कोशिश न करे। लड़कियां बड़ी इमोशनल होती हैं। अगर आपसे कुछ गलती भी हो जाए तो माफी मांग ले। इससे जरूर लड़की आपको एक जेंटलमैन समझेगी।
  1. लड़की के सामने बड़ी बड़ी बाते और दिखावा कभी न करे। इससे आपका इंप्रेशन लड़की पर गलत पड़ सकता है।
  1. लड़कियों को वो लड़के बिल्कुल पसंद नहीं होते हैं जो लड़ाई झगड़ा, गाली गलोच करते रहते हैं। ऐसा इसलिए है जो लड़के आज किसी और को गाली दे रहे हैं। वो एक न एक दिन लड़की को भी गाली देंगे।
  1. लड़की से एक दूरी बना कर रखे। जब तक आपको लगे कि लड़की आप में इंटरेस्टेड है तब तक आप उससे दूर रहे।
  1. जब भी लड़की पर कोई मुसीबत आए तो लड़की के साथ खड़े रहे। 
  1. कोई भी लड़की अगर आपको न कर दे तो आप उस पर दवाब कभी न डाले।
  1. लड़की की बात को कभी न काटे और एक अच्छे Listener बने।

निष्कर्ष – Ladki ko Impress Kaise Kare

उम्मीद है आपको यह लेख लड़की को इंप्रेस कैसे करे (Ladki ko Impress Kaise Kare) पसंद आया होगा। आप इस लेख को पढ़कर अपनी मनपसंदीदा लड़की को पटा सकते हैं। आप इस लेख (लड़की को इंप्रेस कैसे करे) में दी गई सलाह मानेंगे तो जरूर ही आप लड़की को पटा पाएंगे और उसे अपनी गर्लफ्रेंड बना पाएंगे।

अगर आपको यह लेख Ladki ko Impress Kaise Kare अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने दोस्तो के साथ भी शेयर कर सकते हैं और अपने विचार कमेंट्स में भी बता सकते हैं।

और पढ़ें : लड़की को जोश में कैसे लाए

Frequently Asked Questions (FAQs)  

लड़की को सबसे अच्छा क्या लगता है?

लड़कियों को वो लड़के अच्छे लगते हैं जो समझदार हो, जिनमे लीडर बनने की क्वालिटी हो और अपने धैर्य से काम लेना जानते हो।

लड़की को इंप्रेस करने के लिए क्या करना पड़ता है?

लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए आप एक जेंटलमैन बने। इसके साथ ही उनका सम्मान करे और उनकी बात भी सुने। लड़कियों को ऐसे ही लड़के पसंद आते हैं।

किसी लड़की को इंप्रेस करने के लिए क्या करना चाहिए?

लड़की को इंप्रेस करने के लिए उसे स्पेशल फील कराना चाहिए, उसकी परवाह करनी चाहिए और उससे प्यार से बात करनी चाहिए।

लड़की को फोन पर कैसे इंप्रेस करे?

लड़की को फोन पर इंप्रेस करने के लिए आप उससे रोज बात करे, स्पेशल फील कराएं और उसके साथ हर मुश्किल में खड़े रहें।

लड़की लडको से क्या चाहती है?

लड़की लडको से चाहती है कि लड़के उन्हे टाइम दे और उनकी परवाह करे।


ALSO READ:


Posted

in

by

Tags:

Comments

One response to “Ladki ko Impress Kaise Kare in Hindi | लड़की को इंप्रेस कैसे करे (18 Tips) ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *